रतलाम में गोमांस के शक पर चक्काजाम: हिंदू संगठनों का दो घंटे प्रदर्शन, एक संदेही हिरासत में

रतलाम (म.प्र.)

On

मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में  को गोमांस तस्करी के शक को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाइक से गोमांस ले जाने का दावा करते हुए बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया। प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात पूरी तरह बाधित रहा और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

हिंदू संगठनों का आरोप था कि शहर में बाइक के जरिए अवैध रूप से गोमांस का परिवहन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, उन्हें रात में ही इस संबंध में सूचना मिली थी, जिसके बाद से वे संदिग्ध वाहनों की तलाश कर रहे थे। सुबह बाजना बस स्टैंड पर उन्होंने एक बाइक को घेर लिया, जिस पर मांस से भरे कट्टे होने का दावा किया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

सूचना मिलते ही सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव और हाट की चौकी प्रभारी पंकज राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने मांस की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लगभग दो घंटे बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मौके पर तीन से चार बाइक थीं, जिनमें से तीन बाइक सवार भागने में सफल हो गए। एक बाइक को पकड़ लिया गया, हालांकि उसका चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं, लेकिन प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई नहीं करता। कुछ पदाधिकारियों ने इसे जानबूझकर की गई गतिविधि बताते हुए नाराजगी जताई।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए मांस के दो कट्टों में से एक को जांच के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया, जबकि दूसरा कट्टा मौके पर ही रखा गया था। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह मांस पाड़े (भैंस के बच्चे) का पाया गया है। इसके बाद पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि बाइक से मांस ले जा रहे व्यक्ति की पहचान रतलाम जिले के रावटी निवासी लालचंद पिता देवचंद के रूप में हुई है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक बयान में आरोपी ने दावा किया है कि उसने मांस रतलाम की एक लाइसेंसी दुकान से खरीदा था और गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के लिए ले जा रहा था।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और मांस की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

-----------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/696495d1dd49e/article-42812

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.