दुर्ग में स्कूली बसों की सघन जांच, 65 बसों में खामियां उजागर; 50 हजार से अधिक का जुर्माना

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

On

संयुक्त अभियान में 230 बसों की हुई जांच, 26 चालकों की नजर कमजोर पाई गई; स्कूल प्रबंधन को दिए सख्त निर्देश

दुर्ग जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने रविवार को संयुक्त रूप से विशेष जांच अभियान चलाया। यह अभियान सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय दिशा-निर्देशों के अनुरूप भिलाई के सेक्टर-06 स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां जिले के 21 स्कूलों से जुड़ी कुल 230 स्कूली बसों की जांच की गई।

जांच के दौरान 65 बसों में विभिन्न प्रकार की खामियां सामने आईं। इनमें दस्तावेजों की कमी से लेकर सुरक्षा मानकों के उल्लंघन तक शामिल थे। नियमों का पालन न करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और संबंधित बस संचालकों से कुल 50,900 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खामियों को दूर किए बिना बसों का दोबारा संचालन नहीं किया जाएगा।

अभियान के तहत केवल वाहनों की नहीं, बल्कि ड्राइवर और कंडक्टरों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। विशेष रूप से आंखों की जांच में 26 बस चालकों में दृष्टि संबंधी समस्या पाई गई। ऐसे चालकों को तत्काल चश्मा पहनने या आंखों की जांच कराकर सही नंबर का चश्मा लगवाने की सलाह दी गई, ताकि वाहन संचालन के दौरान किसी तरह की लापरवाही न हो।

परिवहन विभाग की टीम ने बसों के पंजीयन, परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी, रोड टैक्स और ड्राइविंग लाइसेंस की गहन जांच की। इसके साथ ही मैकेनिकल फिटनेस के तहत हेडलाइट, ब्रेक, इंडिकेटर, क्लच, एक्सीलेटर, टायर, स्टीयरिंग, हॉर्न, वाइपर और रिफ्लेक्टर जैसी जरूरी व्यवस्थाओं की स्थिति परखी गई।

सुरक्षा मानकों के तहत बसों में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस सिस्टम, स्पीड गवर्नर, आपातकालीन गेट और खिड़की, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, साथ ही बस पर स्पष्ट रूप से “स्कूल बस” लिखा होना भी जांच का हिस्सा रहा। कई बसों में इन मानकों का आंशिक या पूर्ण पालन नहीं पाया गया।

जांच के दौरान एएसपी ऋचा मिश्रा भी मौके पर मौजूद रहीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देती रहीं। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यातायात पुलिस और आरटीओ अधिकारियों ने बताया कि जो बसें इस जांच शिविर में शामिल नहीं हो सकीं, उनकी सड़क पर चलते समय अलग से जांच की जाएगी। स्कूल प्रबंधन से अपील की गई है कि वे समय रहते सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करें और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

---------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/intensive-investigation-of-school-buses-in-durg-defects-in-65/article-42814

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.