रायपुर में पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या: 50 रुपए के विवाद में लूट और खून, 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Raipur, CG

राजधानी रायपुर के ग्राम उमरिया स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुधवार तड़के हुई लूट और हत्या की घटना ने शहर को दहला दिया। दो बदमाशों ने सिर्फ 50 रुपए के पेट्रोल के बहाने विवाद खड़ा किया और पेट्रोल पंप के मैनेजर योगेश मिरी (26) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

लूटपाट के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन सीसीटीवी और सतर्क पुलिस कार्रवाई के चलते उन्हें महज 6 घंटे में पकड़ लिया गया।

मामूली रकम बना खूनी वारदात की वजह

घटना तड़के करीब 3:30 बजे की है। आरोपी समीर टंडन (21) और कुनाल तिवारी (24), निवासी अभनपुर, बाइक से पेट्रोल भरवाने आए थे। दोनों ने 50 रुपए का पेट्रोल भरवाया और 200 रुपए का नोट थमाया। चिल्लर को लेकर पंप कर्मचारी अनिल गायकवाड़ (22) से बहस हो गई। इसी बीच समीर ने अनिल पर चाकू से वार किया और कैश छीन लिया

 बचाने आए मैनेजर की हत्या

हंगामे की आवाज सुनकर मैनेजर योगेश मिरी बाहर आया और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, मगर दोनो बदमाशों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गले पर गंभीर वार लगने से योगेश लहूलुहान हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घायल अनिल गायकवाड़ का इलाज जारी है।

सीसीटीवी से मिली कड़ी, चाकू और बाइक जब्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद ली। कुछ ही घंटों में आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से चाकू और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली गई है।

हत्या, लूट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट, हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा को लेकर पेट्रोल पंपों में अलर्ट किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या: 50 रुपए के विवाद में लूट और खून, 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Raipur, CG

लूटपाट के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन सीसीटीवी और सतर्क पुलिस कार्रवाई के चलते उन्हें महज 6 घंटे में पकड़ लिया गया।

मामूली रकम बना खूनी वारदात की वजह

घटना तड़के करीब 3:30 बजे की है। आरोपी समीर टंडन (21) और कुनाल तिवारी (24), निवासी अभनपुर, बाइक से पेट्रोल भरवाने आए थे। दोनों ने 50 रुपए का पेट्रोल भरवाया और 200 रुपए का नोट थमाया। चिल्लर को लेकर पंप कर्मचारी अनिल गायकवाड़ (22) से बहस हो गई। इसी बीच समीर ने अनिल पर चाकू से वार किया और कैश छीन लिया

 बचाने आए मैनेजर की हत्या

हंगामे की आवाज सुनकर मैनेजर योगेश मिरी बाहर आया और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, मगर दोनो बदमाशों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गले पर गंभीर वार लगने से योगेश लहूलुहान हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घायल अनिल गायकवाड़ का इलाज जारी है।

सीसीटीवी से मिली कड़ी, चाकू और बाइक जब्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद ली। कुछ ही घंटों में आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से चाकू और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली गई है।

हत्या, लूट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट, हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा को लेकर पेट्रोल पंपों में अलर्ट किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/petrol-pump-manager-murdered-in-raipur-robbery-and-blood-arrested/article-27958

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.