मैहर में टाइगर रिजर्व से अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई: 27 लोगों पर ₹62 लाख जुर्माना, सरपंच-सचिव भी लपेटे में

Maihar, MP

संजय गांधी टाइगर रिजर्व और सोन घड़ियाल अभयारण्य से अवैध रूप से रेत निकालने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। खनिज विभाग ने 27 व्यक्तियों पर कुल ₹62 लाख का जुर्माना ठोका है।

इस कार्रवाई में दो ग्राम पंचायतों—मझटोलवा और झिन्ना—के सरपंच और सचिव भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, झिन्ना सर्किल के नायब तहसीलदार पर हुए रेत माफियाओं के हमले के बाद यह अभियान तेज किया गया। इसके बाद खनिज विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया, जिसमें 10 गांवों से करीब 1645 घन मीटर अवैध रेत जब्त की गई।

जिन गांवों में अवैध रेत भंडारण मिला उनमें कुबरी, मझटोलवा, रुझौआ, खैरहनी, कुआं, सरई पहाड़, झिन्ना, मर्यादपुर, उचेहरा और जठहा टोला प्रमुख हैं। मझटोलवा और झिन्ना ग्राम पंचायतों में भी रेत भंडारण मिला, जहां के सरपंचों और सचिवों ने इस पर दावा किया, लेकिन वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसी आधार पर उन्हें भी जुर्माने का नोटिस थमा दिया गया।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि समय पर जुर्माना नहीं चुकाया गया तो यह राशि दोगुनी कर दी जाएगी। अवैध खनन पर इस प्रकार की कठोर कार्रवाई स्थानीय प्रशासन की गंभीरता को दर्शाती है और भविष्य में अवैध रेत कारोबारियों के लिए एक कड़ा संदेश है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मैहर में टाइगर रिजर्व से अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई: 27 लोगों पर ₹62 लाख जुर्माना, सरपंच-सचिव भी लपेटे में

Maihar, MP

इस कार्रवाई में दो ग्राम पंचायतों—मझटोलवा और झिन्ना—के सरपंच और सचिव भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, झिन्ना सर्किल के नायब तहसीलदार पर हुए रेत माफियाओं के हमले के बाद यह अभियान तेज किया गया। इसके बाद खनिज विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया, जिसमें 10 गांवों से करीब 1645 घन मीटर अवैध रेत जब्त की गई।

जिन गांवों में अवैध रेत भंडारण मिला उनमें कुबरी, मझटोलवा, रुझौआ, खैरहनी, कुआं, सरई पहाड़, झिन्ना, मर्यादपुर, उचेहरा और जठहा टोला प्रमुख हैं। मझटोलवा और झिन्ना ग्राम पंचायतों में भी रेत भंडारण मिला, जहां के सरपंचों और सचिवों ने इस पर दावा किया, लेकिन वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसी आधार पर उन्हें भी जुर्माने का नोटिस थमा दिया गया।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि समय पर जुर्माना नहीं चुकाया गया तो यह राशि दोगुनी कर दी जाएगी। अवैध खनन पर इस प्रकार की कठोर कार्रवाई स्थानीय प्रशासन की गंभीरता को दर्शाती है और भविष्य में अवैध रेत कारोबारियों के लिए एक कड़ा संदेश है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/large-action-on-illegal-sand-mining-from-tiger-reserve-in/article-27983

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.