तेज रफ्तार ट्रक से टकराई एंबुलेंस, चालक की मौत, दो डॉक्टरों सहित छह घायल

Mungeli, CG

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया।

शीतलकुंडा गांव के पास आज सुबह एक ट्रक और एंबुलेंस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो डॉक्टरों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यूपी से रायपुर ले जाई जा रही थी एंबुलेंस
मिली जानकारी के मुताबिक, यह एंबुलेंस उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक मरीज को लेकर रायपुर जा रही थी। इसी दौरान रायगढ़ से छड़ लादकर भोपाल जा रहा एक ट्रक तेज रफ्तार में सामने से गया। शीतलकुंडा गांव के पास दोनों वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

ड्राइवर की मौत, डॉक्टर और मरीज घायल
हादसे में एंबुलेंस चला रहे जब्बार खान (निवासी – प्रतापगढ़, यूपी) की मौके पर ही जान चली गई। वहीं, एंबुलेंस में सवार दो डॉक्टर, मरीज और उसके परिजनों समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल मुंगेली में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गिरिजा शंकर यादव के नेतृत्व में राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। मृत चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब ट्रक चालक की पहचान और हादसे के पीछे की वजह की जांच कर रही है।

फिर उठा सवाल: रफ्तार पर लगाम कब?
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर राज्य में सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन तेज रफ्तार से हो रहे हादसों में बेकसूर लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के लिए यह एक गंभीर चेतावनी है कि समय रहते सख्त कदम उठाए जाएं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 May 2025 By दैनिक जागरण

तेज रफ्तार ट्रक से टकराई एंबुलेंस, चालक की मौत, दो डॉक्टरों सहित छह घायल

Mungeli, CG

शीतलकुंडा गांव के पास आज सुबह एक ट्रक और एंबुलेंस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो डॉक्टरों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यूपी से रायपुर ले जाई जा रही थी एंबुलेंस
मिली जानकारी के मुताबिक, यह एंबुलेंस उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक मरीज को लेकर रायपुर जा रही थी। इसी दौरान रायगढ़ से छड़ लादकर भोपाल जा रहा एक ट्रक तेज रफ्तार में सामने से गया। शीतलकुंडा गांव के पास दोनों वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

ड्राइवर की मौत, डॉक्टर और मरीज घायल
हादसे में एंबुलेंस चला रहे जब्बार खान (निवासी – प्रतापगढ़, यूपी) की मौके पर ही जान चली गई। वहीं, एंबुलेंस में सवार दो डॉक्टर, मरीज और उसके परिजनों समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल मुंगेली में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गिरिजा शंकर यादव के नेतृत्व में राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। मृत चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब ट्रक चालक की पहचान और हादसे के पीछे की वजह की जांच कर रही है।

फिर उठा सवाल: रफ्तार पर लगाम कब?
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर राज्य में सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन तेज रफ्तार से हो रहे हादसों में बेकसूर लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के लिए यह एक गंभीर चेतावनी है कि समय रहते सख्त कदम उठाए जाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/a-high-speed-truck-collided-with-an-ambulance-driver-six/article-21571

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.