- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नौकरी का झांसा देकर युवक से 1.60 लाख की ठगी, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
नौकरी का झांसा देकर युवक से 1.60 लाख की ठगी, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
Rewa, MP
शहर के अमहिया थाना क्षेत्र में नौकरी का लालच देकर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही दोस्त को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.60 लाख रुपये ठग लिए। काफी समय तक नौकरी नहीं लगने पर जब पीड़ित को धोखाधड़ी का अंदेशा हुआ, तब उसने पुलिस की शरण ली।
क्लर्क की नौकरी का दिखाया सपना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक ने अमहिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी युवक उसका पुराना साथी है, जो उसे गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्लर्क की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाता रहा। इस बहाने आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में उससे करीब 1.60 लाख रुपये ऐंठ लिए।
पुलिस ने गंभीरता से ली शिकायत
मामले की गंभीरता को देखते हुए अमहिया थाना प्रभारी ने तत्परता से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने साक्ष्य एकत्र करने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया।
जेल भेजे गए आरोपी
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए