देहरादून: छत पर चल रही पार्टी में चली गोली, दोस्त की मौत... तमंचे से खेलना पड़ा भारी

देहरादून, JAGRAN DESK

मौके पर मची अफरा-तफरी, आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस

राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां देर रात चार दोस्तों की छत पर चल रही मस्ती जानलेवा साबित हो गई। पार्टी के दौरान की गई एक गलती ने एक युवक की जिंदगी छीन ली और बाकी के दोस्तों को हिरासत में पहुंचा दिया।

लापरवाही बनी मौत की वजह

जानकारी के अनुसार, अमन नामक युवक अपने तीन दोस्तों के साथ घर की छत पर पार्टी कर रहा था। मस्ती के माहौल में अचानक उसने 32 बोर का एक तमंचा निकाल लिया। अमन ने पहले उसकी मैगज़ीन निकाल दी और फिर खाली फायर करने लगा, लेकिन तमंचे में एक गोली बची हुई थी, जो फायर होते ही वहीं मौजूद उसके दोस्त सागर को जा लगी।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद घायल सागर को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महज एक लापरवाही ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया।

एसएसपी ने की पुष्टि, आरोपी की तलाश जारी

इस गंभीर घटना के बाद देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने पुष्टि की है कि अमन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी हैजबकि बाकी तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सवालों के घेरे में अवैध हथियार

इस घटना ने सिर्फ दोस्ती और लापरवाही के खतरनाक मेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि यह भी जांच का विषय है कि युवक के पास 32 बोर का अवैध हथियार आखिर पहुंचा कैसे। पुलिस इस पहलू की भी गहराई से जांच कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 May 2025 By दैनिक जागरण

देहरादून: छत पर चल रही पार्टी में चली गोली, दोस्त की मौत... तमंचे से खेलना पड़ा भारी

देहरादून, JAGRAN DESK

राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां देर रात चार दोस्तों की छत पर चल रही मस्ती जानलेवा साबित हो गई। पार्टी के दौरान की गई एक गलती ने एक युवक की जिंदगी छीन ली और बाकी के दोस्तों को हिरासत में पहुंचा दिया।

लापरवाही बनी मौत की वजह

जानकारी के अनुसार, अमन नामक युवक अपने तीन दोस्तों के साथ घर की छत पर पार्टी कर रहा था। मस्ती के माहौल में अचानक उसने 32 बोर का एक तमंचा निकाल लिया। अमन ने पहले उसकी मैगज़ीन निकाल दी और फिर खाली फायर करने लगा, लेकिन तमंचे में एक गोली बची हुई थी, जो फायर होते ही वहीं मौजूद उसके दोस्त सागर को जा लगी।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद घायल सागर को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महज एक लापरवाही ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया।

एसएसपी ने की पुष्टि, आरोपी की तलाश जारी

इस गंभीर घटना के बाद देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने पुष्टि की है कि अमन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी हैजबकि बाकी तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सवालों के घेरे में अवैध हथियार

इस घटना ने सिर्फ दोस्ती और लापरवाही के खतरनाक मेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि यह भी जांच का विषय है कि युवक के पास 32 बोर का अवैध हथियार आखिर पहुंचा कैसे। पुलिस इस पहलू की भी गहराई से जांच कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/during-the-party-on-dehradun-roof-the-young-man-shot/article-21583

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.