राजस्थान में तीन जिलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन हाई अलर्ट पर

Jaipur, Rajasthan

राजस्थान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब टोंक, राजसमंद और पाली जिलों के कलेक्ट्रेट दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। तीनों स्थानों पर एक ही पैटर्न में ईमेल के जरिए यह धमकी भेजी गई, जिसके बाद जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा
खास तौर पर टोंक जिला कलेक्ट्रेट में धमकी की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। वहां तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत कार्यालय से बाहर निकाला गया और परिसर को पूरी तरह सील कर दिया गया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार को बंद कर तलाशी अभियान चलाया गया।

तीनों जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
राजसमंद और पाली में भी इसी प्रकार की सतर्कता बरती गई। ईमेल धमकी की पुष्टि के बाद संबंधित जिलों के प्रशासन ने तत्काल पुलिस विशेष सुरक्षा दलों को सक्रिय किया। संभावित खतरे को देखते हुए पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, अब तक किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक का पता नहीं चला है।

जांच एजेंसियां जुटीं, साइबर सेल सक्रिय
तीनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। ईमेल की ट्रैकिंग के लिए साइबर सेल की सहायता ली जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह धमकी कहां से भेजी गई और इसका मकसद क्या है।

प्रशासन ने की अपील – अफवाहों से बचें
जिला प्रशासन की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और सभी सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 May 2025 By दैनिक जागरण

राजस्थान में तीन जिलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन हाई अलर्ट पर

Jaipur, Rajasthan

बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा
खास तौर पर टोंक जिला कलेक्ट्रेट में धमकी की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। वहां तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत कार्यालय से बाहर निकाला गया और परिसर को पूरी तरह सील कर दिया गया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार को बंद कर तलाशी अभियान चलाया गया।

तीनों जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
राजसमंद और पाली में भी इसी प्रकार की सतर्कता बरती गई। ईमेल धमकी की पुष्टि के बाद संबंधित जिलों के प्रशासन ने तत्काल पुलिस विशेष सुरक्षा दलों को सक्रिय किया। संभावित खतरे को देखते हुए पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, अब तक किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक का पता नहीं चला है।

जांच एजेंसियां जुटीं, साइबर सेल सक्रिय
तीनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। ईमेल की ट्रैकिंग के लिए साइबर सेल की सहायता ली जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह धमकी कहां से भेजी गई और इसका मकसद क्या है।

प्रशासन ने की अपील – अफवाहों से बचें
जिला प्रशासन की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और सभी सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/sensation-tonk-rajsamand-and-palis-collectorate-alert-due-to-bomb/article-21565

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.