45 लाख की ठगी में रिटायर्ड जवान फंसा: स्कूटी एजेंसी के नाम पर चंडीगढ़ की कंपनी ने चार साल तक टरकाया, अब FIR दर्ज

Surguja, CG

रिटायर्ड सीआईएसएफ जवान रंजित एक्का के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।

जवान ने 2020 में चंडीगढ़ स्थित एक ऑटोमोबाइल कंपनी को यह राशि लोन लेकर दी थी, लेकिन चार साल बीतने के बाद न एजेंसी मिली और न ही पैसा वापस। अब जब बैंक ने जमीन की नीलामी का नोटिस थमा दिया, तो जवान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

क्या है पूरा मामला?

गंगापुर निवासी रिटायर्ड जवान रंजित एक्का ने 2020-21 में चंडीगढ़ की OZOMO Automobiles Pvt. Ltd. से संपर्क किया था। कंपनी के डायरेक्टर रमा शर्मा ने उन्हें इलेक्ट्रिक स्कूटी की डीलरशिप देने का वादा किया और सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 45 लाख रुपये की मांग की। इस राशि की व्यवस्था के लिए रंजित ने कैनरा बैंक से जमीन गिरवी रखकर लोन लिया।

उन्होंने किश्तों में कुल 40 लाख रुपए कंपनी को ट्रांसफर किए और बौरीपारा में 15 हजार रुपए मासिक किराए पर एक दुकान भी ले ली। किराए की रसीद और अन्य दस्तावेज कंपनी को भेजे गए। उम्मीद थी कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीलरशिप मिल जाएगी, लेकिन साल दर साल केवल आश्वासन मिलते रहे।

एजेंसी नहीं मिली, पैसे भी डूबे

चार साल के इंतजार के बाद जब रंजित एक्का ने एजेंसी या पैसे की मांग की, तो कंपनी के डायरेक्टर ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इससे मानसिक रूप से टूट चुके जवान ने आखिरकार गांधीनगर थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

FIR दर्ज, जांच शुरू

गांधीनगर पुलिस ने मामले की जांच के बाद कंपनी डायरेक्टर रमा शर्मा के खिलाफ IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब ठगी की पूरी चेन को खंगाल रही है, ताकि अन्य पीड़ितों की जानकारी भी सामने आ सके।

बैंक की नीलामी की कार्रवाई

रंजित एक्का की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। बैंक लोन की किश्तें न चुका पाने के कारण कैनरा बैंक ने उनकी जमीन की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जवान ने बताया कि वह अब तक दुकान का किराया 5.50 लाख रुपए भी चुका चुके हैं, जो अलग नुकसान है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

45 लाख की ठगी में रिटायर्ड जवान फंसा: स्कूटी एजेंसी के नाम पर चंडीगढ़ की कंपनी ने चार साल तक टरकाया, अब FIR दर्ज

Surguja, CG

जवान ने 2020 में चंडीगढ़ स्थित एक ऑटोमोबाइल कंपनी को यह राशि लोन लेकर दी थी, लेकिन चार साल बीतने के बाद न एजेंसी मिली और न ही पैसा वापस। अब जब बैंक ने जमीन की नीलामी का नोटिस थमा दिया, तो जवान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

क्या है पूरा मामला?

गंगापुर निवासी रिटायर्ड जवान रंजित एक्का ने 2020-21 में चंडीगढ़ की OZOMO Automobiles Pvt. Ltd. से संपर्क किया था। कंपनी के डायरेक्टर रमा शर्मा ने उन्हें इलेक्ट्रिक स्कूटी की डीलरशिप देने का वादा किया और सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 45 लाख रुपये की मांग की। इस राशि की व्यवस्था के लिए रंजित ने कैनरा बैंक से जमीन गिरवी रखकर लोन लिया।

उन्होंने किश्तों में कुल 40 लाख रुपए कंपनी को ट्रांसफर किए और बौरीपारा में 15 हजार रुपए मासिक किराए पर एक दुकान भी ले ली। किराए की रसीद और अन्य दस्तावेज कंपनी को भेजे गए। उम्मीद थी कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीलरशिप मिल जाएगी, लेकिन साल दर साल केवल आश्वासन मिलते रहे।

एजेंसी नहीं मिली, पैसे भी डूबे

चार साल के इंतजार के बाद जब रंजित एक्का ने एजेंसी या पैसे की मांग की, तो कंपनी के डायरेक्टर ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इससे मानसिक रूप से टूट चुके जवान ने आखिरकार गांधीनगर थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

FIR दर्ज, जांच शुरू

गांधीनगर पुलिस ने मामले की जांच के बाद कंपनी डायरेक्टर रमा शर्मा के खिलाफ IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब ठगी की पूरी चेन को खंगाल रही है, ताकि अन्य पीड़ितों की जानकारी भी सामने आ सके।

बैंक की नीलामी की कार्रवाई

रंजित एक्का की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। बैंक लोन की किश्तें न चुका पाने के कारण कैनरा बैंक ने उनकी जमीन की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जवान ने बताया कि वह अब तक दुकान का किराया 5.50 लाख रुपए भी चुका चुके हैं, जो अलग नुकसान है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/retired-jawan-trapped-in-45-lakhs-cheated-in-the-name/article-29056

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.