रायसेन को आदर्श जिला बनाएं: शिवराज सिंह चौहान ने दिशा बैठक में दिए विकास के निर्देश

Raisen, MP

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रायसेन जिले का दौरा कर ‘दिशा’ समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक की शुरुआत उन्होंने पुलिस के 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर कर और नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर की।

इस मौके पर उन्होंने जिले को आदर्श बनाने की दिशा में समन्वित और तेज़ प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

नशा मुक्त भारत की पहल को सराहा, रंगोली-पेंटिंग देखी

कलेक्ट्रेट परिसर में नशा मुक्ति अभियान के तहत बनाई गई रंगोली और पेंटिंग का अवलोकन करते हुए चौहान ने पुलिस विभाग की इस रचनात्मक पहल की सराहना की। एसपी पंकज पांडेय ने उन्हें अभियान के प्रतीक बैज भी पहनाया। उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन एक सामाजिक आंदोलन होना चाहिए और समाज के हर वर्ग को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए।

आवास, पानी, सड़क और कृषि योजनाओं की प्रगति पर फोकस

‘दिशा’ समिति की बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, सड़क विकास और कृषि संबंधी योजनाओं को प्राथमिकता से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। हर गरीब को पक्का मकान और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

कहा – "विकसित भारत के लिए जिलों को बनाना होगा मजबूत"

चौहान ने कहा कि जब तक जिले मजबूत नहीं होंगे, तब तक विकसित भारत का सपना अधूरा रहेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी विभाग प्रमुखों से योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली और फील्ड लेवल पर सक्रिय रहने की सलाह दी।

बैठक में मंत्री और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

बैठक में स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल, सांसद दर्शन चौधरी, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा और जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा भी उपस्थित रहे। वहीं प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी पंकज पांडेय और जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया ने बैठक में भाग लिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायसेन को आदर्श जिला बनाएं: शिवराज सिंह चौहान ने दिशा बैठक में दिए विकास के निर्देश

Raisen, MP

इस मौके पर उन्होंने जिले को आदर्श बनाने की दिशा में समन्वित और तेज़ प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

नशा मुक्त भारत की पहल को सराहा, रंगोली-पेंटिंग देखी

कलेक्ट्रेट परिसर में नशा मुक्ति अभियान के तहत बनाई गई रंगोली और पेंटिंग का अवलोकन करते हुए चौहान ने पुलिस विभाग की इस रचनात्मक पहल की सराहना की। एसपी पंकज पांडेय ने उन्हें अभियान के प्रतीक बैज भी पहनाया। उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन एक सामाजिक आंदोलन होना चाहिए और समाज के हर वर्ग को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए।

आवास, पानी, सड़क और कृषि योजनाओं की प्रगति पर फोकस

‘दिशा’ समिति की बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, सड़क विकास और कृषि संबंधी योजनाओं को प्राथमिकता से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। हर गरीब को पक्का मकान और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

कहा – "विकसित भारत के लिए जिलों को बनाना होगा मजबूत"

चौहान ने कहा कि जब तक जिले मजबूत नहीं होंगे, तब तक विकसित भारत का सपना अधूरा रहेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी विभाग प्रमुखों से योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली और फील्ड लेवल पर सक्रिय रहने की सलाह दी।

बैठक में मंत्री और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

बैठक में स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल, सांसद दर्शन चौधरी, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा और जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा भी उपस्थित रहे। वहीं प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी पंकज पांडेय और जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया ने बैठक में भाग लिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/make-raisen-an-ideal-district-shivraj-singh-chauhan-gave-instructions/article-28900

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.