दुर्ग में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आज समापन, 4 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों की भागीदारी

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

On

रविशंकर स्टेडियम में अंतिम कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली खिलाड़ियों से करेंगे संवाद

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 का आज अंतिम दिन है। चार चरणों में आयोजित इस महोत्सव में रिकॉर्ड 4 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गुरुवार को दुर्ग स्थित रविशंकर स्टेडियम में समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से खिलाड़ियों से संवाद करेंगे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

सांसद खेल महोत्सव दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें पाटन, अहिवारा, भिलाई नगर, वैशाली नगर, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, नवागढ़, साजा और बेमेतरा विधानसभा क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल हुए। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी युवाओं को खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक मंच देना रहा।

महोत्सव का चौथा और अंतिम चरण आज दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में संपन्न हो रहा है। प्रतियोगिताएं अलग-अलग मैदानों में पिछले कई दिनों से चल रही थीं, जिनका समापन आज पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।

सांसद खेल महोत्सव को तीन चरणों में विधानसभा स्तर पर आयोजित किया गया था। इन चरणों के विजेता खिलाड़ियों ने चौथे चरण में लोकसभा स्तर पर प्रतिस्पर्धा की। अंतिम चरण में कुल 1569 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताएं 9 से 15 वर्ष, 16 से 30 वर्ष और 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में महिला और पुरुष वर्ग के लिए आयोजित की गईं।

आयोजन समिति के अनुसार, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कुल 4 लाख 98 हजार 2 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया, जो देशभर में किसी भी लोकसभा क्षेत्र से सबसे अधिक है। इसे युवाओं में खेल के प्रति बढ़ते रुझान के रूप में देखा जा रहा है।

खो-खो प्रतियोगिता में 9 से 15 वर्ष बालक-बालिका वर्ग में पाटन विधानसभा की टीम विजेता रही, जबकि 15 से 30 वर्ष और 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दुर्ग ग्रामीण की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
वालीबॉल में 9 से 15 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भिलाई नगर की टीम अव्वल रही। 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग में वैशाली नगर और 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बेमेतरा की टीम ने जीत दर्ज की। कबड्डी प्रतियोगिताएं भिलाई के सेक्टर-7 मैदान में आयोजित की गईं, जहां खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।

समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान एक भव्य रैली और पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित होगा। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा और लोकसभा स्तर पर सफल खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त करेंगे।

आयोजकों का कहना है कि सांसद खेल महोत्सव को हर वर्ष और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की छुपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाया जा सके।

--------------------------------------------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/sansad-sports-mahotsav-2025-concludes-today-in-durg-participation-of/article-41014

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.