रायपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से कई गाड़ियों को टक्कर

CG raipur

On

यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव बताने वाले युवक की पिटाई, CCTV में कैद घटना; कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात सड़क पर अफरा-तफरी मच गई, जब खुद को यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव बताने वाला युवक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से सड़क किनारे खड़ी छह से अधिक गाड़ियों को टक्कर मारता हुआ निकल गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजनाथपारा इलाके की है। हादसे में कई लोग बाल-बाल बचे। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

पुलिस के अनुसार, घटना 15 सितंबर की रात करीब 1:50 बजे हुई। स्कॉर्पियो चला रहा युवक राहुल ठाकुर बताया जा रहा है। वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि वाहन अनियंत्रित गति से सड़क पर दौड़ता है और एक के बाद एक कई वाहनों को क्षतिग्रस्त करता है। कुछ पैदल चल रहे लोग भी उसकी चपेट में आने से बचे।

हादसे के बाद भड़का गुस्सा, भीड़ ने पकड़कर पीटा

टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश करता दिखा, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे घेर लिया। गुस्साई भीड़ ने युवक को कार से बाहर निकालकर जमकर पिटाई की। इस दौरान स्कॉर्पियो में भी तोड़फोड़ की गई। वाहन की खिड़कियां और विंडशील्ड टूट गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो पर “यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव” लिखा हुआ था, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने वाहन जब्त किया, आरोपी हिरासत में

कोतवाली सीएसपी केशरी नंदन नायक ने बताया कि पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और राहुल ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के खिलाफ पुराने मामलों और अवैध सामग्री से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है, जिसकी अलग से पड़ताल की जा रही है।

कांग्रेस का बयान: हमारा कार्यकर्ता या पदाधिकारी नहीं

घटना के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई। कांग्रेस के प्रदेश संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बयान जारी कर कहा कि राहुल ठाकुर कांग्रेस या उससे जुड़े किसी भी संगठन का पदाधिकारी नहीं है। प्रारंभिक जांच में उसकी पार्टी सदस्यता भी सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपराध करता है, तो उस पर कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी दल से जुड़ा क्यों न हो।

हालांकि, सोशल मीडिया पर राहुल ठाकुर की छत्तीसगढ़ PCC अध्यक्ष दीपक बैज के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

जांच जारी, कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग देर रात कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और वीडियो सबूतों के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/several-vehicles-collided-with-a-speeding-scorpio-in-raipur/article-40147

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.