रायपुर में पत्थर खदान से बोरी में बंद युवक की लाश मिली, सिर और गले पर मिले गंभीर चोटों के निशान

Raipur, CG

राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंद्री गांव स्थित एक पत्थर खदान में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पानी में तैरती एक बोरी से बाहर निकला मानव पैर नजर आया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरी को बाहर निकाला तो अंदर से एक युवक की सड़ी-गली लाश बरामद हुई।

पुलिस ने मृतक की पहचान कायाबांधा निवासी दिनेश मानिकपुरी के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव तीन से चार दिन पुराना है और इसमें सिर व गले पर गंभीर चोटों के निशान हैं। शरीर बुरी तरह सड़ चुका है और उसमें कीड़े लग चुके थे।

हत्या की आशंका, FSL और क्राइम टीम कर रही जांच

पुलिस ने तत्काल एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और क्राइम ब्रांच की टीम को मौके पर बुलाया। दोनों टीमों ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

पानी में तैरती बोरी से हुआ खुलासा

गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक स्थानीय युवक ने खदान के पानी में एक बोरी को तैरते देखा। जब गौर किया गया तो बोरी के बाहर से एक पैर दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बोरी को बाहर निकाला और अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपी जाएगी लाश

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है, जिसके बाद मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण और साफ होगा। फिलहाल हत्या की आशंका को बल दिया जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में पत्थर खदान से बोरी में बंद युवक की लाश मिली, सिर और गले पर मिले गंभीर चोटों के निशान

Raipur, CG

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरी को बाहर निकाला तो अंदर से एक युवक की सड़ी-गली लाश बरामद हुई।

पुलिस ने मृतक की पहचान कायाबांधा निवासी दिनेश मानिकपुरी के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव तीन से चार दिन पुराना है और इसमें सिर व गले पर गंभीर चोटों के निशान हैं। शरीर बुरी तरह सड़ चुका है और उसमें कीड़े लग चुके थे।

हत्या की आशंका, FSL और क्राइम टीम कर रही जांच

पुलिस ने तत्काल एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और क्राइम ब्रांच की टीम को मौके पर बुलाया। दोनों टीमों ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

पानी में तैरती बोरी से हुआ खुलासा

गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक स्थानीय युवक ने खदान के पानी में एक बोरी को तैरते देखा। जब गौर किया गया तो बोरी के बाहर से एक पैर दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बोरी को बाहर निकाला और अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपी जाएगी लाश

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है, जिसके बाद मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण और साफ होगा। फिलहाल हत्या की आशंका को बल दिया जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-body-of-a-young-man-who-was-locked-in/article-28787

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.