नैनीताल में दुर्ग के एयरफोर्स जवान की डूबने से मौत: छुट्टियों में दोस्तों के साथ घूमने गया था, कलसा नदी में बहा

Durg, cg

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से ताल्लुक रखने वाले भारतीय वायुसेना के एक जवान की उत्तराखंड के नैनीताल में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रिंसराज यादव (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बीते दो वर्षों से पठानकोट (पंजाब) में भारतीय वायुसेना में तैनात था।

घटना गुरुवार दोपहर की है, जब प्रिंसराज अपने तीन अन्य साथी जवानों और चार युवतियों के साथ नैनीताल के पास मुसाताल घूमने पहुंचा था। इस दौरान नहाने के लिए नदी में उतरे दो जवान प्रिंस कुमार (बिहार निवासी) और साहिल कुमार (दुर्ग निवासी) कलसा नदी की तेज धारा में बह गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बरामद किए गए।

तेज बहाव बना जानलेवा

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक बीते कुछ दिनों से नैनीताल में भारी बारिश हो रही है, जिससे नदी-नालों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ चुका है। बावजूद इसके, चारों जवान और उनके साथ मौजूद युवतियां मुसाताल के पास नदी किनारे रुक गए और प्रिंस तथा साहिल नदी में उतर गए। तभी अचानक पानी का बहाव तेज हुआ और दोनों जवान नदी में बह गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन चला, दोनों शव बरामद

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम धारी के.एन. गोस्वामी, थाना प्रभारी मुक्तेश्वर जगदीप सिंह नेगी, भीमताल पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचा। मुक्तेश्वर और भीमताल पुलिस की संयुक्त रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

प्रिंसराज की दो साल पहले लगी थी नौकरी

प्रिंसराज यादव मूलतः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का निवासी था। दो साल पहले उसकी भारतीय वायुसेना में नौकरी लगी थी और वर्तमान में वह पठानकोट एयरबेस में सेवाएं दे रहा था। अपने कुछ साथियों के साथ छुट्टियों में उत्तराखंड घूमने गया था, लेकिन यह यात्रा उसके लिए काल बन गई।

परिवार में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर

प्रिंसराज की मौत की खबर जैसे ही दुर्ग स्थित उसके घर पहुंची, पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। माता-पिता और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वायुसेना द्वारा मृतक जवान का शव गृह जिले भेजने की तैयारी की जा रही है।

शहीद सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

सूत्रों के अनुसार, वायुसेना और राज्य सरकार मिलकर जवान प्रिंसराज का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार सुनिश्चित करेंगी। स्थानीय प्रशासन ने भी परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

नैनीताल में दुर्ग के एयरफोर्स जवान की डूबने से मौत: छुट्टियों में दोस्तों के साथ घूमने गया था, कलसा नदी में बहा

Durg, cg

घटना गुरुवार दोपहर की है, जब प्रिंसराज अपने तीन अन्य साथी जवानों और चार युवतियों के साथ नैनीताल के पास मुसाताल घूमने पहुंचा था। इस दौरान नहाने के लिए नदी में उतरे दो जवान प्रिंस कुमार (बिहार निवासी) और साहिल कुमार (दुर्ग निवासी) कलसा नदी की तेज धारा में बह गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बरामद किए गए।

तेज बहाव बना जानलेवा

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक बीते कुछ दिनों से नैनीताल में भारी बारिश हो रही है, जिससे नदी-नालों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ चुका है। बावजूद इसके, चारों जवान और उनके साथ मौजूद युवतियां मुसाताल के पास नदी किनारे रुक गए और प्रिंस तथा साहिल नदी में उतर गए। तभी अचानक पानी का बहाव तेज हुआ और दोनों जवान नदी में बह गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन चला, दोनों शव बरामद

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम धारी के.एन. गोस्वामी, थाना प्रभारी मुक्तेश्वर जगदीप सिंह नेगी, भीमताल पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचा। मुक्तेश्वर और भीमताल पुलिस की संयुक्त रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

प्रिंसराज की दो साल पहले लगी थी नौकरी

प्रिंसराज यादव मूलतः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का निवासी था। दो साल पहले उसकी भारतीय वायुसेना में नौकरी लगी थी और वर्तमान में वह पठानकोट एयरबेस में सेवाएं दे रहा था। अपने कुछ साथियों के साथ छुट्टियों में उत्तराखंड घूमने गया था, लेकिन यह यात्रा उसके लिए काल बन गई।

परिवार में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर

प्रिंसराज की मौत की खबर जैसे ही दुर्ग स्थित उसके घर पहुंची, पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। माता-पिता और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वायुसेना द्वारा मृतक जवान का शव गृह जिले भेजने की तैयारी की जा रही है।

शहीद सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

सूत्रों के अनुसार, वायुसेना और राज्य सरकार मिलकर जवान प्रिंसराज का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार सुनिश्चित करेंगी। स्थानीय प्रशासन ने भी परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-death-of-the-air-force-jawan-of-the-fort/article-26470

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.