बीना विधायक निर्मला सप्रे बनीं भाजपा की स्थायी आमंत्रित सदस्य, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Bina

बीना विधायक निर्मला सप्रे एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई हैं। कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने वाली सप्रे को भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मंडल कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य बना लिया है। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से तुरंत उनका इस्तीफा लेने की मांग की है।

 दरअसल, हाल ही में सागर जिले के भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी द्वारा बीना नगर मंडल की नई कार्यसमिति की घोषणा की गई, जिसमें विधायक निर्मला सप्रे का नाम स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कांग्रेस नेताओं पीसी शर्मा और शैलेन्द्र पटेल ने इस संबंध में प्रमाणस्वरूप मंडल कार्यसमिति का पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया है।

भाजपा ने दी सफाई, बताया मिस्टेक

विवाद बढ़ने पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सफाई देते हुए कहा कि यह एक त्रुटि थी। उन्होंने कहा, "निर्मला सप्रे को भाजपा में शामिल नहीं किया गया है। यदि उनके नाम का उल्लेख हुआ है तो वह गलती से हुआ है। नई सूची में सुधार किया गया है।"

कांग्रेस का हमला तेज

पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रवक्ता शैलेन्द्र पटेल ने सवाल उठाया कि विधानसभा अध्यक्ष और कितने सबूतों का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा करते हुए तंज कसा कि अब भी क्या निर्मला सप्रे विधायक बनी रह सकती हैं?

वहीं, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने लिखा, "भाजपा का नया नाम भारतीय झूठी पार्टी हो गया है। एक तरफ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष दावा करते हैं कि सप्रे ने भाजपा जॉइन नहीं की, दूसरी तरफ उन्हें कार्यसमिति में पद भी दे दिया गया। यह जनता के साथ सीधा धोखा है।"

कटारे ने आगे कहा कि भाजपा में झूठ बोलने की अद्भुत कला है — न नीयत साफ है, न बात। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे भ्रमजाल से सावधान रहें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Apr 2025 By दैनिक जागरण

बीना विधायक निर्मला सप्रे बनीं भाजपा की स्थायी आमंत्रित सदस्य, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Bina

 दरअसल, हाल ही में सागर जिले के भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी द्वारा बीना नगर मंडल की नई कार्यसमिति की घोषणा की गई, जिसमें विधायक निर्मला सप्रे का नाम स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कांग्रेस नेताओं पीसी शर्मा और शैलेन्द्र पटेल ने इस संबंध में प्रमाणस्वरूप मंडल कार्यसमिति का पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया है।

भाजपा ने दी सफाई, बताया मिस्टेक

विवाद बढ़ने पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सफाई देते हुए कहा कि यह एक त्रुटि थी। उन्होंने कहा, "निर्मला सप्रे को भाजपा में शामिल नहीं किया गया है। यदि उनके नाम का उल्लेख हुआ है तो वह गलती से हुआ है। नई सूची में सुधार किया गया है।"

कांग्रेस का हमला तेज

पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रवक्ता शैलेन्द्र पटेल ने सवाल उठाया कि विधानसभा अध्यक्ष और कितने सबूतों का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा करते हुए तंज कसा कि अब भी क्या निर्मला सप्रे विधायक बनी रह सकती हैं?

वहीं, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने लिखा, "भाजपा का नया नाम भारतीय झूठी पार्टी हो गया है। एक तरफ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष दावा करते हैं कि सप्रे ने भाजपा जॉइन नहीं की, दूसरी तरफ उन्हें कार्यसमिति में पद भी दे दिया गया। यह जनता के साथ सीधा धोखा है।"

कटारे ने आगे कहा कि भाजपा में झूठ बोलने की अद्भुत कला है — न नीयत साफ है, न बात। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे भ्रमजाल से सावधान रहें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bina-mla-nirmala-sapre-became-bjps-permanent-invited-member-congress/article-18929

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.