जंगल में मिला पूर्व विधायक के भाई का कंकाल: बेटे को स्कूल छोड़ने निकले थे, फिर नहीं लौटे; पुलिस ने जताई मर्डर और सुपारी किलिंग की आशंका

Raigarh, CG

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 23 दिन से लापता चल रहे पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह सिदार का सड़ा-गला शव 30 जुलाई की शाम सिसरिंगा के जंगल में एक मंदिर के पास मिला।

 शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर कंकाल में तब्दील हो चुका था, जिसकी पहचान परिजनों ने कपड़ों के आधार पर की।

स्कूल छोड़ने निकले थे, फिर लौटे ही नहीं

जयपाल सिंह सिदार (उम्र 43), ग्राम कटकलिया निवासी और पाखर गांव में ग्राम सचिव के पद पर कार्यरत थे। वे 7 जुलाई की सुबह अपने छोटे बेटे को आत्मानंद स्कूल (लैलूंगा) छोड़ने के लिए कार से निकले थे, लेकिन इसके बाद वे घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिला शव

30 जुलाई की शाम जब ग्रामीणों को सिसरिंगा के जंगल में मंदिर के पास सड़ी-गली लाश की दुर्गंध महसूस हुई, तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की हालत को देखते हुए कंकाल जैसी स्थिति पाई। बॉडी पर हाफ शर्ट और नीली जींस थी, जो शव के साथ चिपक गई थी। सिर पूरी तरह कंकाल में बदल चुका था। परिजनों ने कपड़ों और बेल्ट के आधार पर शव की पुष्टि जयपाल के रूप में की।

तीन संदिग्ध हिरासत में, एक की निशानदेही से हुआ खुलासा

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की और शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इन्हीं में से एक संदेही की निशानदेही पर शव बरामद हुआ है। पुलिस फिलहाल तीनों से गहन पूछताछ कर रही है।

सुपारी किलिंग की आशंका

प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है और पुलिस यह भी मान रही है कि जयपाल सिंह की हत्या किसी कॉन्ट्रैक्ट किलर से कराई गई हो सकती है। यानि पैसे के बदले किसी ने यह साजिश रची। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस जल्द करेगी खुलासा

रायगढ़ के एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने बताया कि मामले की जांच अंतिम चरण में है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा और चिंता का विषय बना हुआ है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जंगल में मिला पूर्व विधायक के भाई का कंकाल: बेटे को स्कूल छोड़ने निकले थे, फिर नहीं लौटे; पुलिस ने जताई मर्डर और सुपारी किलिंग की आशंका

Raigarh, CG

 शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर कंकाल में तब्दील हो चुका था, जिसकी पहचान परिजनों ने कपड़ों के आधार पर की।

स्कूल छोड़ने निकले थे, फिर लौटे ही नहीं

जयपाल सिंह सिदार (उम्र 43), ग्राम कटकलिया निवासी और पाखर गांव में ग्राम सचिव के पद पर कार्यरत थे। वे 7 जुलाई की सुबह अपने छोटे बेटे को आत्मानंद स्कूल (लैलूंगा) छोड़ने के लिए कार से निकले थे, लेकिन इसके बाद वे घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिला शव

30 जुलाई की शाम जब ग्रामीणों को सिसरिंगा के जंगल में मंदिर के पास सड़ी-गली लाश की दुर्गंध महसूस हुई, तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की हालत को देखते हुए कंकाल जैसी स्थिति पाई। बॉडी पर हाफ शर्ट और नीली जींस थी, जो शव के साथ चिपक गई थी। सिर पूरी तरह कंकाल में बदल चुका था। परिजनों ने कपड़ों और बेल्ट के आधार पर शव की पुष्टि जयपाल के रूप में की।

तीन संदिग्ध हिरासत में, एक की निशानदेही से हुआ खुलासा

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की और शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इन्हीं में से एक संदेही की निशानदेही पर शव बरामद हुआ है। पुलिस फिलहाल तीनों से गहन पूछताछ कर रही है।

सुपारी किलिंग की आशंका

प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है और पुलिस यह भी मान रही है कि जयपाल सिंह की हत्या किसी कॉन्ट्रैक्ट किलर से कराई गई हो सकती है। यानि पैसे के बदले किसी ने यह साजिश रची। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस जल्द करेगी खुलासा

रायगढ़ के एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने बताया कि मामले की जांच अंतिम चरण में है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा और चिंता का विषय बना हुआ है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-skeleton-of-the-former-mlas-brother-found-in-the/article-29376

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.