धमतरी: नरहरा जलप्रपात में दो युवक बहे, रेलिंग थामकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

Dhamtari. CG

जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नरहरा जलप्रपात में दो युवकों के बह जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेज बहाव में गुलाटी खाता हुआ रेलिंग की ओर बहता है, जबकि दूसरा युवक भी पानी के साथ तेजी से खिसकता है।

रेलिंग का सहारा लेकर दोनों युवकों ने खुद की जान बचाई, और वहां मौजूद लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई खतरे की रेखा

जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुई बारिश के कारण जलप्रपात का पानी स्तर काफी बढ़ चुका है, जिससे बहाव बहुत तेज हो गया है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं और जलधारा के नजदीक जाकर खतरा मोल ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक करीब 15 फीट गहरे हिस्से में बहने से बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पुराना हादसा फिर याद दिला गया लापरवाही

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी जलप्रपात में लगे एक एडवेंचर झूले के टूटने से 12 पर्यटक नीचे गिर गए थे, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की है। इस ताजा घटना ने प्रशासनिक लापरवाही को फिर से उजागर कर दिया है।

स्थानीय लोग कर रहे सुरक्षा की मांग

वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोग और पर्यटक प्रशासन से सख्त सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं। जलप्रपात के किनारे सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी बोर्ड और गार्ड की तैनाती को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

गहराई और बहाव जानलेवा हो सकते हैं

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां युवक बहे, वहां से करीब 15 फीट नीचे एक और गहराई है, जिसकी सटीक माप केवल पानी सूखने के बाद ही हो पाती है। यदि युवक वहां तक पहुंच जाते, तो शायद उन्हें बचा पाना मुश्किल होता।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

धमतरी: नरहरा जलप्रपात में दो युवक बहे, रेलिंग थामकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

Dhamtari. CG

रेलिंग का सहारा लेकर दोनों युवकों ने खुद की जान बचाई, और वहां मौजूद लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई खतरे की रेखा

जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुई बारिश के कारण जलप्रपात का पानी स्तर काफी बढ़ चुका है, जिससे बहाव बहुत तेज हो गया है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं और जलधारा के नजदीक जाकर खतरा मोल ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक करीब 15 फीट गहरे हिस्से में बहने से बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पुराना हादसा फिर याद दिला गया लापरवाही

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी जलप्रपात में लगे एक एडवेंचर झूले के टूटने से 12 पर्यटक नीचे गिर गए थे, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की है। इस ताजा घटना ने प्रशासनिक लापरवाही को फिर से उजागर कर दिया है।

स्थानीय लोग कर रहे सुरक्षा की मांग

वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोग और पर्यटक प्रशासन से सख्त सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं। जलप्रपात के किनारे सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी बोर्ड और गार्ड की तैनाती को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

गहराई और बहाव जानलेवा हो सकते हैं

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां युवक बहे, वहां से करीब 15 फीट नीचे एक और गहराई है, जिसकी सटीक माप केवल पानी सूखने के बाद ही हो पाती है। यदि युवक वहां तक पहुंच जाते, तो शायद उन्हें बचा पाना मुश्किल होता।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-youths-were-saved-by-holding-railings-in-dhamtari-narhra/article-29394

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.