जर्जर सड़क के विरोध में युवाओं ने किया चक्काजाम, केंद्रीय राज्य मंत्री का काफिला लौटा

Bilaspur, CG

बिलासपुर-मुंगेली हाईवे पर मनियारी पुल के पास गुरुवार को स्थानीय युवाओं ने सड़क की बदहाली के विरोध में चक्काजाम किया।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का काफिला मौके पर पहुंचा, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। मंत्री ने प्रदर्शनकारियों से कोई संवाद नहीं किया और उनका काफिला आधे घंटे तक रुकने के बाद बिना किसी बातचीत के लौट गया।

बारिश में गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, स्थानीयों की नाराजगी

तखतपुर से आगे कई किलोमीटर तक सड़क की स्थिति बेहद खराब है। लगातार बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है और प्रशासन की अनदेखी के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

प्रशासन ने मनाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवा अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक सड़क निर्माण का ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक वे विरोध जारी रखेंगे।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर उठाए सवाल

प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे अब सड़क पर उतरकर विरोध करना जरूरी हो गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जर्जर सड़क के विरोध में युवाओं ने किया चक्काजाम, केंद्रीय राज्य मंत्री का काफिला लौटा

Bilaspur, CG

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का काफिला मौके पर पहुंचा, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। मंत्री ने प्रदर्शनकारियों से कोई संवाद नहीं किया और उनका काफिला आधे घंटे तक रुकने के बाद बिना किसी बातचीत के लौट गया।

बारिश में गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, स्थानीयों की नाराजगी

तखतपुर से आगे कई किलोमीटर तक सड़क की स्थिति बेहद खराब है। लगातार बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है और प्रशासन की अनदेखी के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

प्रशासन ने मनाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवा अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक सड़क निर्माण का ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक वे विरोध जारी रखेंगे।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर उठाए सवाल

प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे अब सड़क पर उतरकर विरोध करना जरूरी हो गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/youths-returned-the-convoy-of-union-minister-of-state-in/article-27314

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.