खंडवा के 1166 मेधावी छात्रों को मिले 25-25 हजार रुपए: नेहरू स्कूल में हुआ कार्यक्रम, वर्चुअली जुड़े प्रभारी मंत्री लोधी

Khandwa, MP

प्रदेश सरकार की मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत शुक्रवार को खंडवा जिले के 1,166 मेधावी छात्रों को लैपटॉप हेतु 25-25 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मोतीलाल नेहरू स्कूल में किया गया, जहां छात्र-छात्राओं को प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरित किए गए।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से किया गया, जिसे खंडवा के विद्यार्थियों ने लाइव देखा। मुख्य कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी जुड़े और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

94 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को मिला लाभ

जिला शिक्षा अधिकारी प्यारसिंह सोलंकी ने जानकारी दी कि सत्र 2024-25 की हायर सेकेंडरी परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 94,234 छात्रों के खातों में 25-25 हजार रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। खंडवा जिले के 1,166 छात्रों को योजना का लाभ मिला।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

खंडवा में आयोजित कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, भाजपा नेता धर्मेंद्र बजाज, हरीश कोटवाले और राजेश तिवारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रभारी मंत्री लोधी का छात्रों को संदेश

वर्चुअल माध्यम से जुड़े प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मेधावी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा,

"योजना का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। यह राशि केवल एक प्रोत्साहन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की नींव है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

खंडवा के 1166 मेधावी छात्रों को मिले 25-25 हजार रुपए: नेहरू स्कूल में हुआ कार्यक्रम, वर्चुअली जुड़े प्रभारी मंत्री लोधी

Khandwa, MP

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से किया गया, जिसे खंडवा के विद्यार्थियों ने लाइव देखा। मुख्य कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी जुड़े और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

94 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को मिला लाभ

जिला शिक्षा अधिकारी प्यारसिंह सोलंकी ने जानकारी दी कि सत्र 2024-25 की हायर सेकेंडरी परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 94,234 छात्रों के खातों में 25-25 हजार रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। खंडवा जिले के 1,166 छात्रों को योजना का लाभ मिला।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

खंडवा में आयोजित कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, भाजपा नेता धर्मेंद्र बजाज, हरीश कोटवाले और राजेश तिवारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रभारी मंत्री लोधी का छात्रों को संदेश

वर्चुअल माध्यम से जुड़े प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मेधावी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा,

"योजना का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। यह राशि केवल एक प्रोत्साहन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की नींव है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/1166-meritorious-students-of-khandwa-received-25-25-thousand-rupees-in/article-26466

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.