MP: 75% से अधिक अंक लाने वाले 12वीं के विद्यार्थियों को मिलेगा लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपए

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को पात्र विद्यार्थियों की बैंक डिटेल एक सप्ताह के भीतर अपडेट करने के निर्देश जारी किए हैं।

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत विद्यार्थियों को डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया सिंगल क्लिक ट्रांसफर प्रणाली के तहत पूरी की जाएगी, जिससे पात्र विद्यार्थियों को समय पर लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में दी जाएगी राशि

यह योजना मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शुरू की जाती है, जिसमें मेधावी छात्रों को 25-25 हजार रुपए की राशि लैपटॉप क्रय हेतु हस्तांतरित की जाती है। बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सभी जिलों को सूची भेज दी गई है, जिसमें उन छात्रों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने न्यूनतम निर्धारित अंक सीमा को पार किया है।

गलत खाता विवरण बना रहा बाधा

लोक शिक्षण संचालनालय ने यह भी चिंता जताई है कि कई बार विद्यार्थियों के स्थान पर उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों की जानकारी अपलोड कर दी जाती है, जिससे राशि ट्रांसफर नहीं हो पाती। इस स्थिति से बचने के लिए जिला अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि केवल विद्यार्थी के नाम से संचालित बैंक खाता ही पोर्टल पर दर्ज किया जाए।

बैंक विवरण अपलोड करने की अंतिम समयसीमा एक सप्ताह

संचालनालय ने कहा है कि विद्यार्थी का नाम, खाता क्रमांक, IFSC कोड और बैंक शाखा का नाम आदि की एंट्री सावधानीपूर्वक की जाए और इसकी निगरानी के लिए जिम्मेदार अधिकारी की नियुक्ति की जाए।

द्वितीय परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ी

इसी बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने सत्र 2024-25 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।

  • अंक सुधार के इच्छुक उत्तीर्ण विद्यार्थी अब 25 मई 2025 की रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

  • केवल अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2025 रात्रि 12 बजे निर्धारित की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2025 By दैनिक जागरण

MP: 75% से अधिक अंक लाने वाले 12वीं के विद्यार्थियों को मिलेगा लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपए

Bhopal, MP

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत विद्यार्थियों को डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया सिंगल क्लिक ट्रांसफर प्रणाली के तहत पूरी की जाएगी, जिससे पात्र विद्यार्थियों को समय पर लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में दी जाएगी राशि

यह योजना मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शुरू की जाती है, जिसमें मेधावी छात्रों को 25-25 हजार रुपए की राशि लैपटॉप क्रय हेतु हस्तांतरित की जाती है। बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सभी जिलों को सूची भेज दी गई है, जिसमें उन छात्रों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने न्यूनतम निर्धारित अंक सीमा को पार किया है।

गलत खाता विवरण बना रहा बाधा

लोक शिक्षण संचालनालय ने यह भी चिंता जताई है कि कई बार विद्यार्थियों के स्थान पर उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों की जानकारी अपलोड कर दी जाती है, जिससे राशि ट्रांसफर नहीं हो पाती। इस स्थिति से बचने के लिए जिला अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि केवल विद्यार्थी के नाम से संचालित बैंक खाता ही पोर्टल पर दर्ज किया जाए।

बैंक विवरण अपलोड करने की अंतिम समयसीमा एक सप्ताह

संचालनालय ने कहा है कि विद्यार्थी का नाम, खाता क्रमांक, IFSC कोड और बैंक शाखा का नाम आदि की एंट्री सावधानीपूर्वक की जाए और इसकी निगरानी के लिए जिम्मेदार अधिकारी की नियुक्ति की जाए।

द्वितीय परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ी

इसी बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने सत्र 2024-25 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।

  • अंक सुधार के इच्छुक उत्तीर्ण विद्यार्थी अब 25 मई 2025 की रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

  • केवल अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2025 रात्रि 12 बजे निर्धारित की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/12th-students-who-score-more-than-mp-75-will-get/article-21959

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.