मध्यप्रदेश में आफत की बारिश: छतरपुर में दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत, 11 घायल; नर्मदापुरम में पेड़ गिरा

Chhatarpur, MP

मध्यप्रदेश में हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से हादसों की खबरें सामने आ रही हैं।

 छतरपुर जिले में ढाबे की दीवार गिरने से उत्तरप्रदेश से बागेश्वरधाम दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। वहीं नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी क्षेत्र में एक बड़ा पेड़ पार्किंग में खड़ी जिप्सी पर गिर पड़ा, जिसमें चालक घायल हो गया।

छतरपुर में दीवार गिरने से बड़ा हादसा

जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित एक ढाबे की दीवार सोमवार देर रात बारिश के कारण ढह गई। उस समय वहां उत्तरप्रदेश से बागेश्वरधाम दर्शन के लिए आए श्रद्धालु रुके हुए थे। दीवार के मलबे में दबकर एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए।
घायलों को तत्काल जिला अस्पताल छतरपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता ने हादसे की पुष्टि की है। मौके पर बमीठा थाना पुलिस ने पहुंचकर राहत कार्य किया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

नर्मदापुरम में पेड़ गिरने से चालक घायल

नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी स्थित चंपक झील क्षेत्र में सोमवार को बारिश के दौरान एक बड़ा पेड़ अचानक पार्किंग में खड़ी जिप्सी पर गिर गया।
हादसे में जिप्सी चालक अनवर कुरैशी पेड़ के नीचे दब गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमाशंकर यादव मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। जेसीबी और कटर मशीन की मदद से पेड़ की शाखाएं हटाकर घायल को बाहर निकाला गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में आफत की बारिश: छतरपुर में दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत, 11 घायल; नर्मदापुरम में पेड़ गिरा

Chhatarpur, MP

 छतरपुर जिले में ढाबे की दीवार गिरने से उत्तरप्रदेश से बागेश्वरधाम दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। वहीं नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी क्षेत्र में एक बड़ा पेड़ पार्किंग में खड़ी जिप्सी पर गिर पड़ा, जिसमें चालक घायल हो गया।

छतरपुर में दीवार गिरने से बड़ा हादसा

जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित एक ढाबे की दीवार सोमवार देर रात बारिश के कारण ढह गई। उस समय वहां उत्तरप्रदेश से बागेश्वरधाम दर्शन के लिए आए श्रद्धालु रुके हुए थे। दीवार के मलबे में दबकर एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए।
घायलों को तत्काल जिला अस्पताल छतरपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता ने हादसे की पुष्टि की है। मौके पर बमीठा थाना पुलिस ने पहुंचकर राहत कार्य किया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

नर्मदापुरम में पेड़ गिरने से चालक घायल

नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी स्थित चंपक झील क्षेत्र में सोमवार को बारिश के दौरान एक बड़ा पेड़ अचानक पार्किंग में खड़ी जिप्सी पर गिर गया।
हादसे में जिप्सी चालक अनवर कुरैशी पेड़ के नीचे दब गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमाशंकर यादव मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। जेसीबी और कटर मशीन की मदद से पेड़ की शाखाएं हटाकर घायल को बाहर निकाला गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/womens-devotee-dies-in-11-injured-narmadapuram-due-to-rain/article-26891

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.