छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो चुका है और प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन क्षेत्रों में येलो और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

नदी-नाले उफान पर, कई इलाकों में जलभराव

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी है। निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों पर फिसलन से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सिनॉप्टिक सिस्टम: बंगाल से लेकर छत्तीसगढ़ तक बना चक्रवातीय दबाव

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम गंगीय पश्चिम बंगाल में एक निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय है, जो 7.6 किमी ऊंचाई तक चक्रीय परिसंचरण के रूप में फैला हुआ है। यह प्रणाली अगले 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ तक पहुंच सकती है।

साथ ही, मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर से लेकर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जो उत्तर-मध्य भारत में भारी वर्षा की स्थिति उत्पन्न कर रही है।

इन जिलों में अलर्ट:

अगले 3 घंटों में इन जिलों में तेज हवाएं (30-40 KMPH), मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और मध्यम वर्षा की संभावना है:

  • धमतरी

  • बालोद

  • राजनांदगांव

  • रायपुर

  • दुर्ग

  • बेमेतरा

जबकि इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है:

  • बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, गरियाबंद, महासमुंद

  • बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही

  • कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर

रायपुर में आज का मौसम:

राजधानी में दिनभर बादल छाए रहने और बारिश जारी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 23°C रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों से बेवजह बाहर न निकलने, बिजली गिरने की आशंका के समय खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

सावधानी बरतें – प्रशासन की सलाह

मौसम की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी-नालों के पास न जाने और फसल, पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे बिजली की चमक और गरज-चमक के दौरान खेतों में न जाएं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Raipur, CG

इन क्षेत्रों में येलो और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

नदी-नाले उफान पर, कई इलाकों में जलभराव

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी है। निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों पर फिसलन से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सिनॉप्टिक सिस्टम: बंगाल से लेकर छत्तीसगढ़ तक बना चक्रवातीय दबाव

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम गंगीय पश्चिम बंगाल में एक निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय है, जो 7.6 किमी ऊंचाई तक चक्रीय परिसंचरण के रूप में फैला हुआ है। यह प्रणाली अगले 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ तक पहुंच सकती है।

साथ ही, मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर से लेकर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जो उत्तर-मध्य भारत में भारी वर्षा की स्थिति उत्पन्न कर रही है।

इन जिलों में अलर्ट:

अगले 3 घंटों में इन जिलों में तेज हवाएं (30-40 KMPH), मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और मध्यम वर्षा की संभावना है:

  • धमतरी

  • बालोद

  • राजनांदगांव

  • रायपुर

  • दुर्ग

  • बेमेतरा

जबकि इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है:

  • बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, गरियाबंद, महासमुंद

  • बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही

  • कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर

रायपुर में आज का मौसम:

राजधानी में दिनभर बादल छाए रहने और बारिश जारी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 23°C रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों से बेवजह बाहर न निकलने, बिजली गिरने की आशंका के समय खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

सावधानी बरतें – प्रशासन की सलाह

मौसम की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी-नालों के पास न जाने और फसल, पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे बिजली की चमक और गरज-चमक के दौरान खेतों में न जाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/heavy-rains-alert-in-chhattisgarh-bastar-durg-and-yellow-and/article-26878

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.