फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड: 12वीं फेल युवक बना 'CBI अफसर' और 'कैबिनेट मंत्री', मेट्रिमोनियल साइट्स से नंबर निकालकर की लाखों की ठगी

Gwalior, MP

एक 12वीं फेल युवक ने सरकारी तंत्र, समाज और सुरक्षा एजेंसियों को हैरान कर दिया है। खुद को कभी केंद्रीय मंत्री का भतीजा, कभी सीबीआई अधिकारी और कभी कैबिनेट मंत्री बताने वाले इस युवक ने मेट्रिमोनियल साइट्स से लड़कियों के नंबर निकालकर पहले उनके घरवालों से रिश्ता जोड़ा और फिर लाखों रुपये की ठगी की।

आरोपी की पहचान मनोज श्रीवास उर्फ मोहित सिंह शेखावत के रूप में हुई है, जिसे ग्वालियर पुलिस ने हाल ही में एक मॉल से गिरफ्तार किया। आरोपी लग्जरी कार में हूटर और फर्जी नेम प्लेट लगाकर खुद को रसूखदार अफसर बताता था।

फर्जी कार्ड, फर्जी आदेश, और सड़कों पर लगाए पोस्टर

आश्चर्यजनक बात यह है कि आरोपी ने सितंबर 2024 में भिंड जिले के गोहद में खुद के नाम से कैबिनेट मंत्री बनने के फर्जी पोस्टर भी लगवा दिए थे। पोस्टरों में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की तस्वीरें भी थी।

इसके अलावा, आईएएस शैलबाला मार्टिन के नाम से एक फर्जी आदेश भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसमें मनोज को 'मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम' में मंत्री दर्जा मिलने का उल्लेख था।

इंटरनेट बना शिक्षक, क्राइम सीरियल बना प्रेरणा

मनोज ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह सिर्फ 12वीं पास है और उसके बाद उसने इंटरनेट के जरिए ठगी के तरीके सीखे। वह यूट्यूब पर क्राइम शोज़ देखता और सरकारी दस्तावेजों के प्रारूप खोजकर फर्जी आईडी कार्ड तैयार करता था।

मेट्रिमोनियल साइट से जाल बुनना शुरू

मनोज मेट्रिमोनियल वेबसाइट्स से लड़कियों के नंबर निकालता और उनके परिवार से संपर्क करता। फिर खुद को मंत्रालयों से जुड़ा अफसर बताकर उनका भरोसा जीतता। लग्जरी कार और अफसरों जैसा हावभाव लोगों को भ्रमित कर देता था।

ठगी का नेटवर्क राज्य से बाहर भी फैला

ग्वालियर में गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश के आगरा से भी एक परिवार सामने आया, जिसने बताया कि मनोज ने वहां भी सीबीआई अफसर बनकर शादी का प्रस्ताव रखा था और 4 लाख रुपये ठग लिए थे।

कार्रवाई जारी, कई मामले और खुलने की संभावना

मनोज को 3 दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को उसकी कार और ठिकानों से फर्जी नेम प्लेट, फर्जी आईडी कार्ड, और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि इस ठगी नेटवर्क में और भी नाम सामने आ सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड: 12वीं फेल युवक बना 'CBI अफसर' और 'कैबिनेट मंत्री', मेट्रिमोनियल साइट्स से नंबर निकालकर की लाखों की ठगी

Gwalior, MP

आरोपी की पहचान मनोज श्रीवास उर्फ मोहित सिंह शेखावत के रूप में हुई है, जिसे ग्वालियर पुलिस ने हाल ही में एक मॉल से गिरफ्तार किया। आरोपी लग्जरी कार में हूटर और फर्जी नेम प्लेट लगाकर खुद को रसूखदार अफसर बताता था।

फर्जी कार्ड, फर्जी आदेश, और सड़कों पर लगाए पोस्टर

आश्चर्यजनक बात यह है कि आरोपी ने सितंबर 2024 में भिंड जिले के गोहद में खुद के नाम से कैबिनेट मंत्री बनने के फर्जी पोस्टर भी लगवा दिए थे। पोस्टरों में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की तस्वीरें भी थी।

इसके अलावा, आईएएस शैलबाला मार्टिन के नाम से एक फर्जी आदेश भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसमें मनोज को 'मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम' में मंत्री दर्जा मिलने का उल्लेख था।

इंटरनेट बना शिक्षक, क्राइम सीरियल बना प्रेरणा

मनोज ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह सिर्फ 12वीं पास है और उसके बाद उसने इंटरनेट के जरिए ठगी के तरीके सीखे। वह यूट्यूब पर क्राइम शोज़ देखता और सरकारी दस्तावेजों के प्रारूप खोजकर फर्जी आईडी कार्ड तैयार करता था।

मेट्रिमोनियल साइट से जाल बुनना शुरू

मनोज मेट्रिमोनियल वेबसाइट्स से लड़कियों के नंबर निकालता और उनके परिवार से संपर्क करता। फिर खुद को मंत्रालयों से जुड़ा अफसर बताकर उनका भरोसा जीतता। लग्जरी कार और अफसरों जैसा हावभाव लोगों को भ्रमित कर देता था।

ठगी का नेटवर्क राज्य से बाहर भी फैला

ग्वालियर में गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश के आगरा से भी एक परिवार सामने आया, जिसने बताया कि मनोज ने वहां भी सीबीआई अफसर बनकर शादी का प्रस्ताव रखा था और 4 लाख रुपये ठग लिए थे।

कार्रवाई जारी, कई मामले और खुलने की संभावना

मनोज को 3 दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को उसकी कार और ठिकानों से फर्जी नेम प्लेट, फर्जी आईडी कार्ड, और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि इस ठगी नेटवर्क में और भी नाम सामने आ सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-mastermind-of-the-fake-12th-failed-youth-became-a/article-26901

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.