BGMI प्रो सीरीज जीतकर उज्जैन के आर्यन ने जीते 1.25 करोड़: अब इंटरनेशनल मुकाबले में भारत का करेगा नेतृत्व

Ujjain, MP

मध्यप्रदेश के उज्जैन से ताल्लुक रखने वाले 20 वर्षीय युवा आर्यन चौहान ने मोबाइल गेमिंग की दुनिया में इतिहास रच दिया है। आर्यन ने अपनी चार सदस्यीय टीम TMG Gaming के साथ मिलकर BGMI प्रो सीरीज 2025 (BMPS) का खिताब अपने नाम किया और 1.25 करोड़ रुपए की इनामी राशि जीतकर उज्जैन का नाम रोशन किया।

BMPS 2025 का फाइनल मुकाबला 4 से 6 जुलाई के बीच दिल्ली के यशोभूमि सेंटर में आयोजित हुआ, जिसमें देश की 16 शीर्ष BGMI टीमों ने हिस्सा लिया। आर्यन की टीम ने सभी चार राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जीत दर्ज की। उनकी टीम में देवास, सूरत और रांची के खिलाड़ी भी शामिल थे।

दूसरे स्थान पर रही NOnx टीम को 55 लाख और तीसरे स्थान पर रही Los Hermanos टीम को 35 लाख रुपए इनाम के रूप में मिले।

अब रियाद में होगा अगला मुकाम – ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2025

अब आर्यन और उसकी टीम 8 जुलाई से 24 अगस्त तक सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इस प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि 70.45 मिलियन डॉलर (करीब 605 करोड़ रुपए) है। BGMI जैसे गेम्स अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान बनते जा रहे हैं।

BGMI क्या है?

BGMI यानी बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया, एक मल्टीप्लेयर ऑनलाइन गेम है, जिसमें खिलाड़ी वर्चुअल मैदान में एक-दूसरे से मुकाबला करते हैं। इसमें रणनीति, टीमवर्क और रिफ्लेक्स का संयोजन जरूरी होता है। यह गेम खासकर भारत के युवाओं में अत्यधिक लोकप्रिय है और अब प्रोफेशनल ई-स्पोर्ट्स के रूप में तेजी से उभर रहा है।

बचपन का शौक बना करियर, अब मां को गर्व

आर्यन ने बताया, “बचपन से ही मुझे गेमिंग का शौक था। कई बार परिवार वालों से डांट पड़ी, लेकिन मां ने हमेशा मेरा साथ दिया। आज यह जीत मेरे परिवार, मेरी टीम और मेरे सपने की जीत है।”
आर्यन की मां मीनाक्षी चौहान ने कहा, “शुरुआत में लगा कि गेमिंग समय की बर्बादी है, लेकिन जब देखा कि वह इसमें कुछ कर सकता है, तब उसका साथ दिया। आज उसका नाम देखकर हम गर्व महसूस कर रहे हैं।”

इनामी राशि 90 दिन में मिलेगी

आर्यन ने बताया कि आयोजकों ने वादा किया है कि इनामी राशि आगामी 90 दिनों के भीतर खिलाड़ियों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इससे न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि देश में ई-स्पोर्ट्स को लेकर गंभीरता भी बढ़ेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

BGMI प्रो सीरीज जीतकर उज्जैन के आर्यन ने जीते 1.25 करोड़: अब इंटरनेशनल मुकाबले में भारत का करेगा नेतृत्व

Ujjain, MP

BMPS 2025 का फाइनल मुकाबला 4 से 6 जुलाई के बीच दिल्ली के यशोभूमि सेंटर में आयोजित हुआ, जिसमें देश की 16 शीर्ष BGMI टीमों ने हिस्सा लिया। आर्यन की टीम ने सभी चार राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जीत दर्ज की। उनकी टीम में देवास, सूरत और रांची के खिलाड़ी भी शामिल थे।

दूसरे स्थान पर रही NOnx टीम को 55 लाख और तीसरे स्थान पर रही Los Hermanos टीम को 35 लाख रुपए इनाम के रूप में मिले।

अब रियाद में होगा अगला मुकाम – ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2025

अब आर्यन और उसकी टीम 8 जुलाई से 24 अगस्त तक सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इस प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि 70.45 मिलियन डॉलर (करीब 605 करोड़ रुपए) है। BGMI जैसे गेम्स अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान बनते जा रहे हैं।

BGMI क्या है?

BGMI यानी बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया, एक मल्टीप्लेयर ऑनलाइन गेम है, जिसमें खिलाड़ी वर्चुअल मैदान में एक-दूसरे से मुकाबला करते हैं। इसमें रणनीति, टीमवर्क और रिफ्लेक्स का संयोजन जरूरी होता है। यह गेम खासकर भारत के युवाओं में अत्यधिक लोकप्रिय है और अब प्रोफेशनल ई-स्पोर्ट्स के रूप में तेजी से उभर रहा है।

बचपन का शौक बना करियर, अब मां को गर्व

आर्यन ने बताया, “बचपन से ही मुझे गेमिंग का शौक था। कई बार परिवार वालों से डांट पड़ी, लेकिन मां ने हमेशा मेरा साथ दिया। आज यह जीत मेरे परिवार, मेरी टीम और मेरे सपने की जीत है।”
आर्यन की मां मीनाक्षी चौहान ने कहा, “शुरुआत में लगा कि गेमिंग समय की बर्बादी है, लेकिन जब देखा कि वह इसमें कुछ कर सकता है, तब उसका साथ दिया। आज उसका नाम देखकर हम गर्व महसूस कर रहे हैं।”

इनामी राशि 90 दिन में मिलेगी

आर्यन ने बताया कि आयोजकों ने वादा किया है कि इनामी राशि आगामी 90 दिनों के भीतर खिलाड़ियों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इससे न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि देश में ई-स्पोर्ट्स को लेकर गंभीरता भी बढ़ेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/aryan-of-ujjain-won-125-crore-by-winning-bgmi-pro/article-26897

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.