एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह: अशोकनगर में जीतू पटवारी करेंगे गिरफ्तारी, दिग्विजय-जयवर्धन सिंह होंगे शामिल

Ashoknagar, MP

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में पार्टी ने अशोकनगर में "न्याय सत्याग्रह आंदोलन" की शुरुआत की है। सोमवार सुबह से शुरू हुए इस आंदोलन के दौरान जीतू पटवारी स्वयं गिरफ्तारी देंगे।

इस मौके पर मंच साझा करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और विधायक जयवर्धन सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी अशोकनगर पहुंचे हैं।

12 से 15 हजार लोगों के जुटने का दावा, पुरानी कृषि मंडी बनी सभा स्थल

कांग्रेस ने दावा किया है कि इस आंदोलन में 12 से 15 हजार कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। इसके लिए पुरानी कृषि उपज मंडी को सभा स्थल बनाया गया है, जहां सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

कड़ी सुरक्षा, चेकिंग और सिंगल गेट एंट्री

प्रशासन ने सभा को देखते हुए तीव्र सुरक्षा प्रबंध किए हैं। कृषि मंडी के तीन में से दो गेट बंद कर दिए गए हैं और केवल एक गेट से ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। पूरे शहर में बैरिकेडिंग और सख्त चेकिंग की जा रही है। जिले की सीमाओं पर भी वाहनों की जांच की जा रही है।

SP और DIG कर रहे निगरानी

अशोकनगर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन और ग्वालियर रेंज के डीआईजी अमित सांघी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

भीड़ में बढ़ता उत्साह, मंच पर नेताओं का इंतजार

फिलहाल सभा स्थल पर कोई बड़ा नेता मंच पर नहीं पहुंचा है, लेकिन कार्यकर्ताओं की भीड़ तेजी से बढ़ रही है। दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह भी कुछ ही देर में मंच पर पहुंचने वाले हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह: अशोकनगर में जीतू पटवारी करेंगे गिरफ्तारी, दिग्विजय-जयवर्धन सिंह होंगे शामिल

Ashoknagar, MP

इस मौके पर मंच साझा करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और विधायक जयवर्धन सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी अशोकनगर पहुंचे हैं।

12 से 15 हजार लोगों के जुटने का दावा, पुरानी कृषि मंडी बनी सभा स्थल

कांग्रेस ने दावा किया है कि इस आंदोलन में 12 से 15 हजार कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। इसके लिए पुरानी कृषि उपज मंडी को सभा स्थल बनाया गया है, जहां सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

कड़ी सुरक्षा, चेकिंग और सिंगल गेट एंट्री

प्रशासन ने सभा को देखते हुए तीव्र सुरक्षा प्रबंध किए हैं। कृषि मंडी के तीन में से दो गेट बंद कर दिए गए हैं और केवल एक गेट से ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। पूरे शहर में बैरिकेडिंग और सख्त चेकिंग की जा रही है। जिले की सीमाओं पर भी वाहनों की जांच की जा रही है।

SP और DIG कर रहे निगरानी

अशोकनगर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन और ग्वालियर रेंज के डीआईजी अमित सांघी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

भीड़ में बढ़ता उत्साह, मंच पर नेताओं का इंतजार

फिलहाल सभा स्थल पर कोई बड़ा नेता मंच पर नहीं पहुंचा है, लेकिन कार्यकर्ताओं की भीड़ तेजी से बढ़ रही है। दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह भी कुछ ही देर में मंच पर पहुंचने वाले हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jeetu-patwari-will-arrest-digvijay-jaivardhan-singh-in-ashoknagar-congresss-justice/article-26903

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.