आइसक्रीम फैक्ट्री में निकला 6 फीट लंबा कोबरा, स्नेक कैचर ने घंटों मशक्कत कर पकड़ा

Burhanpur, MP

नेपानगर में गुरुवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका के सामने स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में 6 फीट लंबा जहरीला स्पेक्टिकल कोबरा घुस आया। सांप बार-बार फन फैलाकर फुंकार मार रहा था, जिसे देखकर फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी घबरा गए और तुरंत मदद के लिए स्नेक कैचर को बुलाया।

जानकारी मिलते ही शहर के जाने-माने स्नेक रेस्क्यूअर एरिक साइमन मौके पर पहुंचे। उन्होंने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद रात 11 बजे के आसपास कोबरा को सुरक्षित काबू में ले लिया। एरिक के अनुसार, यह कोबरा बेहद ज़हरीली प्रजाति का था, जो इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

बारिश में बढ़ता है सांपों का खतरा

नेपानगर वन क्षेत्र से सटा इलाका होने के कारण बरसात में यहां अलग-अलग प्रजातियों के सांप और अजगर निकलना आम बात हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में कई जगहों पर सांपों की मौजूदगी देखी गई है।

रेस्क्यू के बाद कोबरा को सुरक्षित डिब्बे में बंद कर जंगल में छोड़ा गया। वन विभाग और रेस्क्यू टीम लोगों से अपील कर रही है कि ऐसे समय में सतर्क रहें और किसी भी सर्पदर्शन की स्थिति में विशेषज्ञों को सूचित करें।

फैक्ट्री में मची अफरा-तफरी

सांप की मौजूदगी की खबर से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों ने संयम रखते हुए तुरंत स्थान खाली किया और किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई और जागरूकता जरूरी है, ताकि कोई जानमाल की हानि न हो।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

आइसक्रीम फैक्ट्री में निकला 6 फीट लंबा कोबरा, स्नेक कैचर ने घंटों मशक्कत कर पकड़ा

Burhanpur, MP

जानकारी मिलते ही शहर के जाने-माने स्नेक रेस्क्यूअर एरिक साइमन मौके पर पहुंचे। उन्होंने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद रात 11 बजे के आसपास कोबरा को सुरक्षित काबू में ले लिया। एरिक के अनुसार, यह कोबरा बेहद ज़हरीली प्रजाति का था, जो इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

बारिश में बढ़ता है सांपों का खतरा

नेपानगर वन क्षेत्र से सटा इलाका होने के कारण बरसात में यहां अलग-अलग प्रजातियों के सांप और अजगर निकलना आम बात हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में कई जगहों पर सांपों की मौजूदगी देखी गई है।

रेस्क्यू के बाद कोबरा को सुरक्षित डिब्बे में बंद कर जंगल में छोड़ा गया। वन विभाग और रेस्क्यू टीम लोगों से अपील कर रही है कि ऐसे समय में सतर्क रहें और किसी भी सर्पदर्शन की स्थिति में विशेषज्ञों को सूचित करें।

फैक्ट्री में मची अफरा-तफरी

सांप की मौजूदगी की खबर से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों ने संयम रखते हुए तुरंत स्थान खाली किया और किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई और जागरूकता जरूरी है, ताकि कोई जानमाल की हानि न हो।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/6-feet-tall-cobra-snake-catcher-caught-up-in-ice/article-26478

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.