जबलपुर में ट्रेनों पर पत्थर मारने वाले 10 नाबालिग पकड़े गए: रील और शर्त के खेल में खतरे में डाली सैकड़ों यात्रियों की जान

जबलपुर (म.प्र.)

On

आरपीएफ की सघन कार्रवाई में शोभापुर–सतपुला ट्रैक से गिरफ्तारी, परिजनों को बुलाकर दी गई अंतिम चेतावनी

रेल यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले नाबालिगों के एक समूह को जबलपुर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने समय रहते पकड़ लिया। जबलपुर और कटनी के बीच शोभापुर और सतपुला रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों पर पत्थर फेंकने वाले 10 नाबालिगों को आरपीएफ ने गुरुवार और शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि ये लड़के महज मौज-मस्ती और सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए जानलेवा हरकतें कर रहे थे।

आरपीएफ के अनुसार, ट्रेनों पर पथराव की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इसी दौरान शोभापुर क्षेत्र में कुछ नाबालिग ट्रेन आने के समय ट्रैक के बेहद पास खड़े नजर आए। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि कुछ लड़के मोबाइल से वीडियो और रील बना रहे थे, जबकि अन्य के हाथों में पत्थर थे। जांच में स्पष्ट हुआ कि ये बच्चे शर्त लगाकर चलती ट्रेनों पर पत्थर मारते थे।

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि पूछताछ में नाबालिगों ने कबूल किया कि वे यह तय करते थे कि किसका पत्थर ट्रेन के किस डिब्बे में लगेगा। एसी कोच के कांच पर पत्थर लगना जीत की निशानी माना जाता था। कई बार इस दौरान शराब की बोतलें भी फेंकने की घटनाएं सामने आई हैं। यह सब न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यात्रियों और खुद इन बच्चों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है।

रेलवे रिकॉर्ड के मुताबिक, वर्ष 2025 में जबलपुर मंडल में ट्रेनों पर पथराव की 25 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें कई बार कोच के शीशे टूटे और यात्रियों को चोटें भी आईं। इन्हीं घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ ने ‘ऑपरेशन दोस्ती’ के तहत संवेदनशील इलाकों में गश्त और निगरानी बढ़ाई थी, जिसका नतीजा यह कार्रवाई रही।

पकड़े गए सभी नाबालिग जबलपुर शहर के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। आरपीएफ ने तुरंत उनके माता-पिता को थाने बुलाया और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। अधिकारियों ने परिजनों को स्पष्ट चेतावनी दी कि इस तरह की हरकतें कभी भी बड़े हादसे में बदल सकती हैं। ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़े होकर रील बनाना जानलेवा साबित हो सकता है।

आरपीएफ ने फिलहाल सभी नाबालिगों को अंतिम चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही रेलवे ट्रैक के आसपास की बस्तियों में जाकर लोगों और बच्चों को समझाइश दी जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि आगे ऐसी हरकत सामने आने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/6957624fef136/article-41816

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.