मुरैना में 17 वर्षीय छात्र का अपहरण, बहन को इंस्टाग्राम कॉल पर भेजी बंधक फोटो, 30 लाख की फिरौती मांगी

Morena, MP

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 17 वर्षीय स्कूली छात्र भूपेंद्र शर्मा के अपहरण का दावा करते हुए बदमाशों ने उसकी बहन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉल कर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी है।

 आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा है कि रकम नहीं मिलने पर छात्र की जान नहीं बख्शी जाएगी। इस कॉल के साथ उन्होंने एक तस्वीर भी भेजी, जिसमें छात्र के हाथ-पैर बंधे हैं और सिर पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं।

परिजनों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद अंबाह थाने में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज के जरिए छात्र की तलाश में जुट गई है।

28 जुलाई को हुआ था लापता

परिवार के अनुसार, भूपेंद्र 28 जुलाई को सुबह 10 बजे घर से रूपाहाटी स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वह न तो स्कूल पहुंचा और न ही शाम को वापस लौटा। पूरे दिन की तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार चिंतित हो उठा। अगले दिन यानी 29 जुलाई को उसकी बहन के इंस्टाग्राम पर एक कॉल आया, जिसने पूरे परिवार की नींद उड़ा दी।

फोटो देख कांप उठे परिजन

इंस्टाग्राम कॉल के जरिए आए संदेश में अपहरणकर्ताओं ने दावा किया कि भूपेंद्र उनके कब्जे में है और वह उसे दो दिन से बंधक बनाकर रखे हुए हैं। उन्होंने एक धमकी भरा संदेश भी दिया – "अगर पैसे नहीं दिए, तो भूपेंद्र को जिंदा नहीं देख पाओगे।" इसी के साथ उन्होंने छात्र की तस्वीर भेजी, जिसमें वह बेहोशी जैसी हालत में बंधा हुआ दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को देखकर परिजन बुरी तरह से घबरा गए और उन्होंने पुलिस की मदद ली।

पुलिस ने क्या कहा?

अंबाह एसडीपीओ रवि भदौरिया ने बताया कि मामला संवेदनशील और संदिग्ध दोनों है। पुलिस ने छात्र के मोबाइल और इंस्टाग्राम डेटा की ट्रेसिंग शुरू कर दी है और अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि छात्र के मूवमेंट की जानकारी मिल सके।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही भूपेंद्र को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा, हालांकि अभी तक किसी गिरोह की पुष्टि नहीं हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मुरैना में 17 वर्षीय छात्र का अपहरण, बहन को इंस्टाग्राम कॉल पर भेजी बंधक फोटो, 30 लाख की फिरौती मांगी

Morena, MP

 आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा है कि रकम नहीं मिलने पर छात्र की जान नहीं बख्शी जाएगी। इस कॉल के साथ उन्होंने एक तस्वीर भी भेजी, जिसमें छात्र के हाथ-पैर बंधे हैं और सिर पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं।

परिजनों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद अंबाह थाने में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज के जरिए छात्र की तलाश में जुट गई है।

28 जुलाई को हुआ था लापता

परिवार के अनुसार, भूपेंद्र 28 जुलाई को सुबह 10 बजे घर से रूपाहाटी स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वह न तो स्कूल पहुंचा और न ही शाम को वापस लौटा। पूरे दिन की तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार चिंतित हो उठा। अगले दिन यानी 29 जुलाई को उसकी बहन के इंस्टाग्राम पर एक कॉल आया, जिसने पूरे परिवार की नींद उड़ा दी।

फोटो देख कांप उठे परिजन

इंस्टाग्राम कॉल के जरिए आए संदेश में अपहरणकर्ताओं ने दावा किया कि भूपेंद्र उनके कब्जे में है और वह उसे दो दिन से बंधक बनाकर रखे हुए हैं। उन्होंने एक धमकी भरा संदेश भी दिया – "अगर पैसे नहीं दिए, तो भूपेंद्र को जिंदा नहीं देख पाओगे।" इसी के साथ उन्होंने छात्र की तस्वीर भेजी, जिसमें वह बेहोशी जैसी हालत में बंधा हुआ दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को देखकर परिजन बुरी तरह से घबरा गए और उन्होंने पुलिस की मदद ली।

पुलिस ने क्या कहा?

अंबाह एसडीपीओ रवि भदौरिया ने बताया कि मामला संवेदनशील और संदिग्ध दोनों है। पुलिस ने छात्र के मोबाइल और इंस्टाग्राम डेटा की ट्रेसिंग शुरू कर दी है और अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि छात्र के मूवमेंट की जानकारी मिल सके।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही भूपेंद्र को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा, हालांकि अभी तक किसी गिरोह की पुष्टि नहीं हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-17-year-old-student-kidnapped-sister-in-morena-demanded/article-29390

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.