अस्थि विसर्जन से लौटते युवक की सड़क हादसे में मौत, पोस्टमार्टम को लेकर परिवार में विवाद

Guna, MP

मध्यप्रदेश के गुना जिले में उस वक्त शोक का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया, जब ताऊ की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।

हादसे के बाद अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिजनों में कहासुनी हो गई, जिसमें मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

कुंड से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र के गार गाटू गांव निवासी दीपक पुत्र भूरेलाल आदिवासी शनिवार को अपने ताऊ की अस्थियां लेकर गुना जिले के केदारनाथ धाम कुंड में विसर्जन करने गए थे। शाम को जब वह वापस लौट रहे थे, तब म्याना इलाके में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी

सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत

दीपक को हाइवे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, सिर में गहरी चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हुई।

पोस्टमार्टम को लेकर अस्पताल में मचा हंगामा

रविवार सुबह जब जिला अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया, तो दीपक के भाई और फूफा के बीच विवाद शुरू हो गया। भाई पोस्टमार्टम कराने पर अड़े रहे, जबकि फूफा इसका विरोध कर रहे थे। मामला इतना बढ़ा कि फूफा पत्थर लेकर भाई को मारने दौड़ पड़े। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य परिजनों और अस्पताल स्टाफ ने किसी तरह मामला शांत कराया।

काफी बहस के बाद हुआ पोस्टमार्टम

घंटों की गहमा-गहमी के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

अस्थि विसर्जन से लौटते युवक की सड़क हादसे में मौत, पोस्टमार्टम को लेकर परिवार में विवाद

Guna, MP

हादसे के बाद अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिजनों में कहासुनी हो गई, जिसमें मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

कुंड से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र के गार गाटू गांव निवासी दीपक पुत्र भूरेलाल आदिवासी शनिवार को अपने ताऊ की अस्थियां लेकर गुना जिले के केदारनाथ धाम कुंड में विसर्जन करने गए थे। शाम को जब वह वापस लौट रहे थे, तब म्याना इलाके में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी

सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत

दीपक को हाइवे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, सिर में गहरी चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हुई।

पोस्टमार्टम को लेकर अस्पताल में मचा हंगामा

रविवार सुबह जब जिला अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया, तो दीपक के भाई और फूफा के बीच विवाद शुरू हो गया। भाई पोस्टमार्टम कराने पर अड़े रहे, जबकि फूफा इसका विरोध कर रहे थे। मामला इतना बढ़ा कि फूफा पत्थर लेकर भाई को मारने दौड़ पड़े। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य परिजनों और अस्पताल स्टाफ ने किसी तरह मामला शांत कराया।

काफी बहस के बाद हुआ पोस्टमार्टम

घंटों की गहमा-गहमी के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-youth-returning-from-bone-immersion-dies-in-a-road/article-27457

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.