बीजेपी विधायक खुशवंत साहेब की गाड़ी पर पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस जांच में जुटी

Bemetara,C.G

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आरंग से भाजपा विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया।

 हमले में विधायक बाल-बाल बच गए, जबकि कार का अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, विधायक नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर रायपुर लौट रहे थे। करीब शाम 7 बजे, जब उनका काफिला चारभांठा ढोलिया और भोइनाभांठा के बीच बाईपास रोड से गुजर रहा था, तभी अचानक उनकी कार पर जोरदार पथराव किया गया। पत्थरों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार का आगे का शीशा टूट गया, हालांकि वाहन की गति अधिक होने के कारण कोई पत्थर सीधे अंदर नहीं घुस सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विधायक के स्टाफ ने तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया। संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं। एसपी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

कौन हैं गुरु खुशवंत साहेब?

गुरु खुशवंत साहेब छत्तीसगढ़ की राजनीति में तेजी से उभरते हुए नाम हैं। वे सतनामी समाज के प्रमुख धार्मिक गुरु बाल दास के पुत्र हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को पराजित कर राजनीति में बड़ा उलटफेर किया था। वर्तमान में वे आरंग से विधायक हैं और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।

यह घटना राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, विशेषकर तब, जब एक जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है। पुलिस की तत्परता और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी अब इस मामले की अगली कड़ी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बीजेपी विधायक खुशवंत साहेब की गाड़ी पर पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस जांच में जुटी

Bemetara,C.G

 हमले में विधायक बाल-बाल बच गए, जबकि कार का अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, विधायक नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर रायपुर लौट रहे थे। करीब शाम 7 बजे, जब उनका काफिला चारभांठा ढोलिया और भोइनाभांठा के बीच बाईपास रोड से गुजर रहा था, तभी अचानक उनकी कार पर जोरदार पथराव किया गया। पत्थरों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार का आगे का शीशा टूट गया, हालांकि वाहन की गति अधिक होने के कारण कोई पत्थर सीधे अंदर नहीं घुस सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विधायक के स्टाफ ने तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया। संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं। एसपी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

कौन हैं गुरु खुशवंत साहेब?

गुरु खुशवंत साहेब छत्तीसगढ़ की राजनीति में तेजी से उभरते हुए नाम हैं। वे सतनामी समाज के प्रमुख धार्मिक गुरु बाल दास के पुत्र हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को पराजित कर राजनीति में बड़ा उलटफेर किया था। वर्तमान में वे आरंग से विधायक हैं और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।

यह घटना राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, विशेषकर तब, जब एक जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है। पुलिस की तत्परता और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी अब इस मामले की अगली कड़ी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/stoned-police-investigation-on-bjp-mla-khushwant-sahebs-car/article-27467

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.