सीधी में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, निर्माणाधीन ओवरब्रिज स्थल पर नहीं था कोई चेतावनी बोर्ड

Sidhi, MP

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के मझरेटी गांव में रविवार को एक हृदय विदारक हादसे में दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई।

यह हादसा उस समय हुआ जब गांव के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास बने गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था, और उसी में डूबकर दोनों बच्चों की जान चली गई।

सुबह निकले थे खेलने, दोपहर तक घर नहीं लौटे

12 वर्षीय गौरव गुप्ता और 9 वर्षीय नितीश गुप्ता, कुचवाही निवासी अखिलेश गुप्ता के बेटे थे। दोनों सुबह 10 बजे खेलने निकले थे लेकिन दोपहर 1 बजे तक जब वे नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश की गई तो ओवरब्रिज के निर्माण स्थल के पास भरे गड्ढे में दोनों बच्चों के शव तैरते मिले।

बिना चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा के था पूरा क्षेत्र

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गड्ढा ओवरब्रिज निर्माण के दौरान खोदा गया था, जो अब बारिश के पानी से लबालब भरा हुआ था। न तो वहां कोई चेतावनी बोर्ड लगा था, न ही बैरिकेडिंग की गई थी, जिससे यह स्पष्ट हो कि यह स्थान बच्चों और लोगों के लिए खतरनाक है।

माता-पिता बदहवास, परिवार में नहीं बचा कोई और संतान

बच्चों के पिता अखिलेश गुप्ता गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। हादसे के बाद से वे और उनकी पत्नी गहरे सदमे में हैं। यह परिवार पहले से ही आर्थिक रूप से सामान्य स्थिति में था, अब इन दो मासूम बेटों को खोने के बाद उनके जीवन में अंधेरा छा गया है। परिजनों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन ने शुरू की जांच

कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने जानकारी दी कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, और निर्माण कार्य से जुड़ी एजेंसी की जिम्मेदारी की भी जांच की जा रही है। यदि लापरवाही की पुष्टि होती है, तो संबंधित पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सीधी में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, निर्माणाधीन ओवरब्रिज स्थल पर नहीं था कोई चेतावनी बोर्ड

Sidhi, MP

यह हादसा उस समय हुआ जब गांव के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास बने गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था, और उसी में डूबकर दोनों बच्चों की जान चली गई।

सुबह निकले थे खेलने, दोपहर तक घर नहीं लौटे

12 वर्षीय गौरव गुप्ता और 9 वर्षीय नितीश गुप्ता, कुचवाही निवासी अखिलेश गुप्ता के बेटे थे। दोनों सुबह 10 बजे खेलने निकले थे लेकिन दोपहर 1 बजे तक जब वे नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश की गई तो ओवरब्रिज के निर्माण स्थल के पास भरे गड्ढे में दोनों बच्चों के शव तैरते मिले।

बिना चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा के था पूरा क्षेत्र

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गड्ढा ओवरब्रिज निर्माण के दौरान खोदा गया था, जो अब बारिश के पानी से लबालब भरा हुआ था। न तो वहां कोई चेतावनी बोर्ड लगा था, न ही बैरिकेडिंग की गई थी, जिससे यह स्पष्ट हो कि यह स्थान बच्चों और लोगों के लिए खतरनाक है।

माता-पिता बदहवास, परिवार में नहीं बचा कोई और संतान

बच्चों के पिता अखिलेश गुप्ता गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। हादसे के बाद से वे और उनकी पत्नी गहरे सदमे में हैं। यह परिवार पहले से ही आर्थिक रूप से सामान्य स्थिति में था, अब इन दो मासूम बेटों को खोने के बाद उनके जीवन में अंधेरा छा गया है। परिजनों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन ने शुरू की जांच

कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने जानकारी दी कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, और निर्माण कार्य से जुड़ी एजेंसी की जिम्मेदारी की भी जांच की जा रही है। यदि लापरवाही की पुष्टि होती है, तो संबंधित पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-accident-in-sidhi-two-brothers-who-were-immersed-in/article-27455

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.