पन्ना में धुवहा नाले में ऑटो बहा, नाबालिग की मौत: तीन बचे, 3 किलोमीटर दूर मिला शव

Panna, MP

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में एक नाबालिग युवक की जान चली गई।

 तेज बारिश के कारण उफान पर आए धुवहा नाले में एक ऑटो पुलिया पार करते समय बह गया। ऑटो में सवार चार लोगों में से तीन किसी तरह पेड़ का सहारा लेकर बच निकले, लेकिन एक 16 वर्षीय किशोर बह गया। शनिवार को उसका शव तीन किलोमीटर दूर मिला

ऑटो में बैठा था नाबालिग अनुज

जानकारी के अनुसार, शाहनगर कला निवासी अनुज चौधरी (16) ऑटो में ड्राइवर के साथ अगली सीट पर बैठा था। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जब वे बिसानी गांव की ओर जा रहे थे, उसी समय धुवहा नाले की पुलिया पर तेज बहाव था। सावधानी बरतने के बजाय वाहन चालक ने पुलिया पार करने की कोशिश की, जिससे ऑटो पानी में बह गया।

तीन लोगों ने बचाई जान

ऑटो सवार बाकी तीन लोग किसी तरह पास के पेड़ों की डालियों का सहारा लेकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन अनुज पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद पूरे गांव और परिजन में गहरा मातम छा गया।

एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

शनिवार सुबह 10 बजे एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 3 बजे अनुज का शव घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया।

शव सौंपा गया परिजनों को

रेस्क्यू टीम में कुलदीप बिलोहा, प्रेम लाल, बबलू, पंकज शिंदे, उमेश मेहता, उदित प्रकाश, अरविंद सिंह सहित शाहनगर डीआरसी की टीम शामिल रही। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

सवालों के घेरे में प्रशासन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश में यह पुलिया खतरे में रहती है, लेकिन न तो चेतावनी बोर्ड लगाए जाते हैं और न ही बैरिकेडिंग होती है। इससे पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पन्ना में धुवहा नाले में ऑटो बहा, नाबालिग की मौत: तीन बचे, 3 किलोमीटर दूर मिला शव

Panna, MP

 तेज बारिश के कारण उफान पर आए धुवहा नाले में एक ऑटो पुलिया पार करते समय बह गया। ऑटो में सवार चार लोगों में से तीन किसी तरह पेड़ का सहारा लेकर बच निकले, लेकिन एक 16 वर्षीय किशोर बह गया। शनिवार को उसका शव तीन किलोमीटर दूर मिला

ऑटो में बैठा था नाबालिग अनुज

जानकारी के अनुसार, शाहनगर कला निवासी अनुज चौधरी (16) ऑटो में ड्राइवर के साथ अगली सीट पर बैठा था। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जब वे बिसानी गांव की ओर जा रहे थे, उसी समय धुवहा नाले की पुलिया पर तेज बहाव था। सावधानी बरतने के बजाय वाहन चालक ने पुलिया पार करने की कोशिश की, जिससे ऑटो पानी में बह गया।

तीन लोगों ने बचाई जान

ऑटो सवार बाकी तीन लोग किसी तरह पास के पेड़ों की डालियों का सहारा लेकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन अनुज पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद पूरे गांव और परिजन में गहरा मातम छा गया।

एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

शनिवार सुबह 10 बजे एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 3 बजे अनुज का शव घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया।

शव सौंपा गया परिजनों को

रेस्क्यू टीम में कुलदीप बिलोहा, प्रेम लाल, बबलू, पंकज शिंदे, उमेश मेहता, उदित प्रकाश, अरविंद सिंह सहित शाहनगर डीआरसी की टीम शामिल रही। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

सवालों के घेरे में प्रशासन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश में यह पुलिया खतरे में रहती है, लेकिन न तो चेतावनी बोर्ड लगाए जाते हैं और न ही बैरिकेडिंग होती है। इससे पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/auto-shed-minor-dead-body-found-3-kilometers-away-in/article-27461

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.