- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- खंडवा में युवक की हत्या पर बवाल: जनाजे में लगे आतंकवाद विरोधी नारे, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
खंडवा में युवक की हत्या पर बवाल: जनाजे में लगे आतंकवाद विरोधी नारे, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Khandwa, MP
शहर के पदमकुंड इलाके में शुक्रवार देर रात युवक अय्यू उर्फ शादाब अली की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कर उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जहां हजारों लोग जनाजे में शामिल हुए और ‘देवबंदी आतंकवाद मुर्दाबाद’ के नारे लगे।
जनाजे के दौरान समुदाय विशेष के खिलाफ नाराजगी स्पष्ट दिखी। लोगों ने पाकिस्तान समर्थक गतिविधियों और कट्टरपंथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि अय्यू को पहले से धमकियां मिल रही थीं और इस संबंध में पुलिस को कई बार सूचित भी किया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
आरोपियों की गिरफ्तारी और साजिश की आशंका
हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहला आरोपी भय्यु उर्फ अल्ताफ को शुक्रवार रात ही जिला अस्पताल से हिरासत में लिया गया था, जबकि शनिवार को दूसरे आरोपी सोहेल को सिरपुर गांव से पकड़ा गया। पुलिस को संदेह है कि इस हत्या की साजिश में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।
टीआई प्रवीण आर्य ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच जारी है और अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और वीडियो कॉल की भी जांच की जा रही है, जिसमें यह सामने आया कि हत्या के बाद किसी को वीडियो कॉल कर पूरा घटनाक्रम बताया गया था।
जनाजे में सुरक्षा व्यवस्था
अय्यू के अंतिम संस्कार में लगभग दो हजार लोग शामिल हुए। दुबे कॉलोनी, मस्जिद और कब्रिस्तान तक पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई थी। मौके पर डीएसपी अनिल सिंह चौहान और सीएसपी अभिनव बारंगे सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। भीड़ को शांत रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया था।
पुरानी रंजिश बनी कारण
जानकारी के अनुसार, अय्यू और आरोपियों के बीच रमजान के समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने पहले भी आरोपी भय्यु को शांतिभंग के आरोप में जेल भेजा था। इसी आपसी रंजिश के चलते हत्या को अंजाम दिया गया। अय्यू को विवेक ट्रांसपोर्ट के पीछे बुलाकर चाकू से गोदकर उसकी जान ले ली गई।
परिजनों की मांग – खुलेआम जुलूस में घुमाया जाए आरोपी
मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो अय्यू की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को पकड़कर बाजार में जुलूस के रूप में घुमाया जाए, ताकि समाज को संदेश जाए कि ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए