पीएसवाय सम्मान समारोह: सीएम साय बोले – नई शिक्षा नीति ने बदली तस्वीर, अब छत्तीसगढ़ में स्थानीय भाषाओं में मिल रही शिक्षा

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्रों, शिक्षकों और संस्थानों को सम्मानित करते हुए कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में शिक्षा का परिदृश्य तेजी से बदला है और अब बच्चों को स्थानीय भाषाओं में शिक्षा प्राप्त हो रही है।

मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा केवल नौकरी या डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का मजबूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि राज्य अब रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है और पिछले दो दशकों में छत्तीसगढ़ ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

मेडिकल और उच्च शिक्षा में हुआ बड़ा विस्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहले केवल एक मेडिकल कॉलेज था, लेकिन आज राज्य में 15 से अधिक मेडिकल कॉलेज, साथ ही आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थान कार्यरत हैं। बच्चों की पहुंच में शिक्षा लाने के लिए गांव-गांव में स्कूल और कॉलेज खोले गए हैं।

स्थानीय भाषा में हो रही मेडिकल शिक्षा

सीएम साय ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत राज्य सरकार ने हिंदी और स्थानीय भाषाओं में शिक्षा देने की पहल की है। बस्तर जैसे क्षेत्रों में स्थानीय बोलियों में शिक्षण प्रारंभ हो चुका है और अब मेडिकल की पढ़ाई भी हिंदी में हो रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा तक पहुंच मिल रही है।

“युवाओं की भूमिका सबसे अहम” – बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आज के युवाओं की भागीदारी निर्णायक होगी। उन्होंने छात्रों को न केवल सम्मान, बल्कि नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का अवसर बताया।

“भाषाओं में दक्षता से बढ़ेगा आत्मविश्वास” – धरमलाल कौशिक

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक धरमलाल कौशिक ने नई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों को विभिन्न भाषाओं में दक्ष बना रही है, जो उन्हें वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धी बनाएगा। उन्होंने इस बदलाव को शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन बताया।

कला के क्षेत्र में भी हुआ सम्मान

समारोह में विभिन्न कलात्मक विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ चित्रकार राज सैनी ने मुख्यमंत्री साय को एक विशेष पेंटिंग भेंट की, जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ चित्रित हैं।

कार्यक्रम में पीएसवाय प्रेसिडेंट डॉ. एस.के. मिश्रा, सलाहकार महेंद्र गुप्ता, सीईओ शुभ्रा शुक्ला, सहित शिक्षाविद, गणमान्य अतिथि और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पीएसवाय सम्मान समारोह: सीएम साय बोले – नई शिक्षा नीति ने बदली तस्वीर, अब छत्तीसगढ़ में स्थानीय भाषाओं में मिल रही शिक्षा

Raipur, CG

मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा केवल नौकरी या डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का मजबूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि राज्य अब रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है और पिछले दो दशकों में छत्तीसगढ़ ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

मेडिकल और उच्च शिक्षा में हुआ बड़ा विस्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहले केवल एक मेडिकल कॉलेज था, लेकिन आज राज्य में 15 से अधिक मेडिकल कॉलेज, साथ ही आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थान कार्यरत हैं। बच्चों की पहुंच में शिक्षा लाने के लिए गांव-गांव में स्कूल और कॉलेज खोले गए हैं।

स्थानीय भाषा में हो रही मेडिकल शिक्षा

सीएम साय ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत राज्य सरकार ने हिंदी और स्थानीय भाषाओं में शिक्षा देने की पहल की है। बस्तर जैसे क्षेत्रों में स्थानीय बोलियों में शिक्षण प्रारंभ हो चुका है और अब मेडिकल की पढ़ाई भी हिंदी में हो रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा तक पहुंच मिल रही है।

“युवाओं की भूमिका सबसे अहम” – बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आज के युवाओं की भागीदारी निर्णायक होगी। उन्होंने छात्रों को न केवल सम्मान, बल्कि नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का अवसर बताया।

“भाषाओं में दक्षता से बढ़ेगा आत्मविश्वास” – धरमलाल कौशिक

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक धरमलाल कौशिक ने नई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों को विभिन्न भाषाओं में दक्ष बना रही है, जो उन्हें वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धी बनाएगा। उन्होंने इस बदलाव को शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन बताया।

कला के क्षेत्र में भी हुआ सम्मान

समारोह में विभिन्न कलात्मक विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ चित्रकार राज सैनी ने मुख्यमंत्री साय को एक विशेष पेंटिंग भेंट की, जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ चित्रित हैं।

कार्यक्रम में पीएसवाय प्रेसिडेंट डॉ. एस.के. मिश्रा, सलाहकार महेंद्र गुप्ता, सीईओ शुभ्रा शुक्ला, सहित शिक्षाविद, गणमान्य अतिथि और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/psy-honor-ceremony-cm-sai-said-new-education-policy/article-27453

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.