सीएम साय का आश्वासन: बिजली दरों में बढ़ोतरी का किसानों और गरीबों पर नहीं पड़ेगा असर

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में वृद्धि को लेकर विपक्ष के साथ-साथ आम जनता में भी हलचल है, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया है कि इस बढ़ोतरी का प्रभाव गरीबों और किसानों पर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब परिवारों को "हॉफ बिजली" की सुविधा दे रही है, वहीं किसानों को 3 एचपी तक 3,000 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है।

दरों में मामूली वृद्धि, सरकार दे रही राहत

राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2025-26 के लिए बिजली दरों में औसतन 1.89% वृद्धि को मंजूरी दी है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 10 से 20 पैसे और किसानों के लिए 50 पैसे की वृद्धि की गई है। हालाँकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह अतिरिक्त राशि खुद वहन कर रही है, जिससे उपभोक्ताओं पर कोई सीधा आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

कांग्रेस का ऐलान – चरणबद्ध आंदोलन

दूसरी ओर, कांग्रेस ने बिजली दरों में वृद्धि को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियाँ अपना रही है। जबकि सत्तापक्ष इसे राजस्व घाटा और बढ़ती मांग के चलते आवश्यक कदम बता रहा है।

आयोग ने दी कई श्रेणियों को रियायतें

इस बार के टैरिफ आदेश में कई सामाजिक और औद्योगिक वर्गों को राहत दी गई है:

  • महिला स्व-सहायता समूहों, पोहा-मुरमुरा मिल, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, और डायग्नोस्टिक सेंटर्स को ऊर्जा प्रभार में 5 से 10 प्रतिशत तक छूट

  • बायोमास ब्रिकेट्स यूनिट, प्रिंटिंग प्रेस, और स्टोन क्रशर यूनिट्स को नई श्रेणियों में शामिल किया गया है।

  • लघु और सीमांत किसानों को विद्युत पंप के लिए पूर्व की तरह अतिरिक्त छूट जारी रहेगी।

औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए भी नई व्यवस्था

उच्चदाब श्रेणियों में बिजली दरें कुछ हद तक बढ़ाई गई हैं। स्टील उद्योगों, रक्षा प्रतिष्ठानों, और लोड फैक्टर आधारित रियायतों में संशोधन किया गया है, जिससे उद्योगों को प्रोत्साहन के साथ-साथ पर्यावरण हित में उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सीएम साय का आश्वासन: बिजली दरों में बढ़ोतरी का किसानों और गरीबों पर नहीं पड़ेगा असर

Raipur, CG

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब परिवारों को "हॉफ बिजली" की सुविधा दे रही है, वहीं किसानों को 3 एचपी तक 3,000 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है।

दरों में मामूली वृद्धि, सरकार दे रही राहत

राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2025-26 के लिए बिजली दरों में औसतन 1.89% वृद्धि को मंजूरी दी है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 10 से 20 पैसे और किसानों के लिए 50 पैसे की वृद्धि की गई है। हालाँकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह अतिरिक्त राशि खुद वहन कर रही है, जिससे उपभोक्ताओं पर कोई सीधा आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

कांग्रेस का ऐलान – चरणबद्ध आंदोलन

दूसरी ओर, कांग्रेस ने बिजली दरों में वृद्धि को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियाँ अपना रही है। जबकि सत्तापक्ष इसे राजस्व घाटा और बढ़ती मांग के चलते आवश्यक कदम बता रहा है।

आयोग ने दी कई श्रेणियों को रियायतें

इस बार के टैरिफ आदेश में कई सामाजिक और औद्योगिक वर्गों को राहत दी गई है:

  • महिला स्व-सहायता समूहों, पोहा-मुरमुरा मिल, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, और डायग्नोस्टिक सेंटर्स को ऊर्जा प्रभार में 5 से 10 प्रतिशत तक छूट

  • बायोमास ब्रिकेट्स यूनिट, प्रिंटिंग प्रेस, और स्टोन क्रशर यूनिट्स को नई श्रेणियों में शामिल किया गया है।

  • लघु और सीमांत किसानों को विद्युत पंप के लिए पूर्व की तरह अतिरिक्त छूट जारी रहेगी।

औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए भी नई व्यवस्था

उच्चदाब श्रेणियों में बिजली दरें कुछ हद तक बढ़ाई गई हैं। स्टील उद्योगों, रक्षा प्रतिष्ठानों, और लोड फैक्टर आधारित रियायतों में संशोधन किया गया है, जिससे उद्योगों को प्रोत्साहन के साथ-साथ पर्यावरण हित में उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-sais-assurance-will-not-affect-farmers-and-poor-to/article-27451

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.