तालाब में डूबने से भाई-बहन समेत चार मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम

Janjgir-Champa, CG

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के भैंसतरा गांव में शनिवार दोपहर दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। तालाब में नहाने गए भाई-बहन समेत चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

मृत बच्चों की उम्र महज 5 से 8 साल के बीच थी। ये सभी अलग-अलग तीन परिवारों से ताल्लुक रखते थे। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया है और एक साथ चार मासूमों की मौत से पूरा इलाका गहरे शोक में डूबा हुआ है।

घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान 8 वर्षीय पुष्पांजली श्रीवास, 5 वर्षीय तुषार श्रीवास, 6 वर्षीय ख्याति केंवट और 6 वर्षीय अंबिका यादव के रूप में हुई है। पुष्पांजली और तुषार सगे भाई-बहन थे।

घर से निकले नहाने, लौटकर कभी नहीं आए

शनिवार को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच सभी बच्चे स्कूल से लौटने के बाद तालाब की ओर चले गए। गर्मी के दिनों में बच्चों का तालाब में नहाना गांव में आम बात थी, लेकिन इस बार यह रोज़ की मासूम आदत जानलेवा साबित हुई।

जब काफी समय बीतने के बाद भी बच्चे वापस नहीं लौटे, तो परिजन चिंतित हो उठे और उनकी तलाश शुरू की। तालाब किनारे बच्चों के कपड़े और चप्पल पड़े देख परिजनों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तालाब में बच्चों को ढूंढना शुरू किया। कुछ ही देर में चारों के शव बाहर निकाले गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

बच्चों को तत्काल बलौदा सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची बलौदा पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ASP उमेश कश्यप ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सभी की मौत डूबने से हुई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव में चार अर्थियां, हर आंख नम

इस दुखद घटना से भैंसतरा गांव में मातम का माहौल है। एक ही दिन में चार मासूमों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। चार अर्थियां एक साथ उठते देख हर आंख नम हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांववाले भी स्तब्ध हैं कि एक पल की लापरवाही ने चार परिवारों को हमेशा के लिए तोड़ दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

तालाब में डूबने से भाई-बहन समेत चार मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम

Janjgir-Champa, CG

मृत बच्चों की उम्र महज 5 से 8 साल के बीच थी। ये सभी अलग-अलग तीन परिवारों से ताल्लुक रखते थे। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया है और एक साथ चार मासूमों की मौत से पूरा इलाका गहरे शोक में डूबा हुआ है।

घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान 8 वर्षीय पुष्पांजली श्रीवास, 5 वर्षीय तुषार श्रीवास, 6 वर्षीय ख्याति केंवट और 6 वर्षीय अंबिका यादव के रूप में हुई है। पुष्पांजली और तुषार सगे भाई-बहन थे।

घर से निकले नहाने, लौटकर कभी नहीं आए

शनिवार को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच सभी बच्चे स्कूल से लौटने के बाद तालाब की ओर चले गए। गर्मी के दिनों में बच्चों का तालाब में नहाना गांव में आम बात थी, लेकिन इस बार यह रोज़ की मासूम आदत जानलेवा साबित हुई।

जब काफी समय बीतने के बाद भी बच्चे वापस नहीं लौटे, तो परिजन चिंतित हो उठे और उनकी तलाश शुरू की। तालाब किनारे बच्चों के कपड़े और चप्पल पड़े देख परिजनों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तालाब में बच्चों को ढूंढना शुरू किया। कुछ ही देर में चारों के शव बाहर निकाले गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

बच्चों को तत्काल बलौदा सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची बलौदा पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ASP उमेश कश्यप ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सभी की मौत डूबने से हुई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव में चार अर्थियां, हर आंख नम

इस दुखद घटना से भैंसतरा गांव में मातम का माहौल है। एक ही दिन में चार मासूमों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। चार अर्थियां एक साथ उठते देख हर आंख नम हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांववाले भी स्तब्ध हैं कि एक पल की लापरवाही ने चार परिवारों को हमेशा के लिए तोड़ दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/four-innocent-people-including-siblings-died-due-to-drowning-in/article-27469

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.