ACS अनुपम राजन के सरकारी बंगले में दाखिल हुए चोर, आहट सुन बदमाशों ने किया कांड

BHOPAL, MP

भोपाल में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपम राजन के घर चोर घुस गए. आहत होने पर परिवार के लोग जाग गए. जिन्हें देख बदमाश भाग निकले.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चोरों के हौसले बुलंद हैं. वह अब वीवीआईपी क्षेत्र में भी चोरी करने से परहेज नहीं कर रहे. ताजा मामला शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले चार इमली से सामने आया है. आरोप है कि बुधवार देर रात को कुछ बदमाश अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपम राजन के घर में दाखिल हो गए. लेकिन परिवार की सक्रियता के चलते वह वहां से वारदात को अंजाम दिए बिना भाग गए. घटना के वक्त अनुपम राजन शहर से बाहर गए हुए थे.

अनुपम राजन के सरकारी बंगले में घुसे चोर
राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाने के थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने बताया कि, ''शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपम राजन जो की चार इमली के शासकीय आवाज में रहते हैं. बुधवार देर रात लगभग 2:00 बजे उनके घर में चोरी दाखिल हो गए. उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी कि कुछ अज्ञात लोग उनके घर में घुस गए और खिड़की से बैडरूम में ताक-झांक कर रहे हैं. शिकायत पर पुलिस ने तत्काल वहां पर जाकर लोगों को खोजने का प्रयास किया पर बदमाश भाग निकले थे.''

आहट से खुली नींद, भागे बदमाश
अनुपम राजन के परिजन ने इस पूरे मामले में एक लिखित शिकायती पत्र हबीबगंज थाने में दिया है. जिसमें उन्होंने बताया कि, ''चोरों की दस्तक से उनकी नींद खुल गई थी और घर के लोग भी उठ गए थे. जिसकी वजह से चोर मौके से भाग निकले.'' सूचना के बाद मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर फिंगर प्रिंट लिए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कौन हैं अनुपम राजन?
अनुपम राजन 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. मध्यप्रदेश में करीब 3 साल तक अनुपम राजन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रहे हैं. मध्य प्रदेश के पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव उन्हीं के कार्यकाल में संपन्न हुए थे. अभी पिछले साल 20 अगस्त को उनकी फील्ड में वापसी हुई थी, जिसके बाद उन्हें उच्च शिक्षा विभाग का अपर प्रमुख सचिव बनाया गया. इसके साथ ही उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था. इससे पहले अनुपम राजन कई जिलों में कलेक्टर व विभिन्न विभागों में सेवाएं दे चुके हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jan 2025 By दैनिक जागरण

ACS अनुपम राजन के सरकारी बंगले में दाखिल हुए चोर, आहट सुन बदमाशों ने किया कांड

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चोरों के हौसले बुलंद हैं. वह अब वीवीआईपी क्षेत्र में भी चोरी करने से परहेज नहीं कर रहे. ताजा मामला शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले चार इमली से सामने आया है. आरोप है कि बुधवार देर रात को कुछ बदमाश अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपम राजन के घर में दाखिल हो गए. लेकिन परिवार की सक्रियता के चलते वह वहां से वारदात को अंजाम दिए बिना भाग गए. घटना के वक्त अनुपम राजन शहर से बाहर गए हुए थे.

अनुपम राजन के सरकारी बंगले में घुसे चोर
राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाने के थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने बताया कि, ''शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपम राजन जो की चार इमली के शासकीय आवाज में रहते हैं. बुधवार देर रात लगभग 2:00 बजे उनके घर में चोरी दाखिल हो गए. उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी कि कुछ अज्ञात लोग उनके घर में घुस गए और खिड़की से बैडरूम में ताक-झांक कर रहे हैं. शिकायत पर पुलिस ने तत्काल वहां पर जाकर लोगों को खोजने का प्रयास किया पर बदमाश भाग निकले थे.''

आहट से खुली नींद, भागे बदमाश
अनुपम राजन के परिजन ने इस पूरे मामले में एक लिखित शिकायती पत्र हबीबगंज थाने में दिया है. जिसमें उन्होंने बताया कि, ''चोरों की दस्तक से उनकी नींद खुल गई थी और घर के लोग भी उठ गए थे. जिसकी वजह से चोर मौके से भाग निकले.'' सूचना के बाद मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर फिंगर प्रिंट लिए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कौन हैं अनुपम राजन?
अनुपम राजन 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. मध्यप्रदेश में करीब 3 साल तक अनुपम राजन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रहे हैं. मध्य प्रदेश के पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव उन्हीं के कार्यकाल में संपन्न हुए थे. अभी पिछले साल 20 अगस्त को उनकी फील्ड में वापसी हुई थी, जिसके बाद उन्हें उच्च शिक्षा विभाग का अपर प्रमुख सचिव बनाया गया. इसके साथ ही उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था. इससे पहले अनुपम राजन कई जिलों में कलेक्टर व विभिन्न विभागों में सेवाएं दे चुके हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/acs-anupam-rajan-entered-the-government-bungalow-and-the-miscreants/article-8389

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.