इंडोर स्टेडियम में लगा सुशासन तिहार समाधान शिविर

Raipur, CG

On

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के दिशा-निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा 'सुशासन तिहार 2025' के अंतर्गत सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में जोन-4 के सात वार्डों के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नागरिकों से प्राप्त कुल 1413 आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निराकरण किया गया।

समाधान शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़ और आयुक्त विश्वदीप ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी, पार्षदगण और निगम पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

दिव्यांगों और जरूरतमंदों को मिला त्वरित लाभ

शिविर में सामाजिक कल्याण विभाग की ओर से फाफाडीह निवासी दिव्यांग हेमंत दीप को आवेदन के तुरंत बाद नई ट्रायसिकल प्रदान की गई। वहीं, तीन श्रवण बाधित नागरिकों को मंच पर ही श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए गए। श्रम विभाग ने दो श्रमिकों को आवेदन करते ही पंजीयन कार्ड जारी किए। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर अतिथियों ने नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन कराकर जनकल्याण योजनाओं की उपस्थिति दर्ज कराई।

"फील्ड में उतरें, कमरे में बैठकर नहीं चलेगा" – महापौर का निर्देश

महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे सिर्फ दफ्तरों में बैठकर समस्याएं हल करने का प्रयास करें, बल्कि फील्ड में उतरकर जनता की समस्याओं को प्रत्यक्ष सुनें और उनका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने ब्राम्हणपारा और सदर बाजार वार्ड की पेयजल समस्या पर शीघ्र कार्यवाही के आदेश दिए। महापौर ने स्पष्ट किया कि 24x7 जल आपूर्ति योजना और अमृत मिशन के तहत जल सेवाओं में सुधार लाकर नागरिकों को गर्मी में राहत दी जाएगी।

स्वच्छता और जनभागीदारी पर भी दिया गया ज़ोर

दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने अधिकारियों से कहा कि वे नालों और नालियों की सफाई की स्थिति का स्वयं निरीक्षण करें और पेयजल समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें। उन्होंने कहा कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है, क्योंकि वहां जनता निगम के साथ मिलकर स्वच्छता को अपनाती है। उन्होंने रायपुर को भी इसी दिशा में प्रेरित करने की बात कही।

समाधान शिविरों से दिखी जनता की जागरूकता

उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि पूरे प्रदेश में 'सुशासन तिहार' के तहत 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 15 हजार से अधिक आवेदन रायपुर नगर निगम क्षेत्र से ही आए हैं। यह रायपुर के नागरिकों की जागरूकता का प्रमाण है।

जिम्मेदारी और जवाबदेही को लेकर सख्त रुख

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि अब समाधान शिविरों का स्वरूप बदला है—पहले सिर्फ आवेदन लिए जाते थे, अब समाधान की प्रक्रिया के बाद नागरिकों को मंच से जानकारी भी दी जाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनहित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंच से हुई प्रेरणादायक अपील

विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने मंच से नागरिकों से अपील की कि वे कचरा सड़क पर फेंकें बल्कि सफाई मित्रों को दें या निर्धारित स्थानों पर ही रखें। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र किरायेदारों को भी "मोर मकान, मोर आस" योजना के तहत घर दिलाने की बात कही गई।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

इंडोर स्टेडियम में लगा सुशासन तिहार समाधान शिविर

Raipur, CG

समाधान शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़ और आयुक्त विश्वदीप ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी, पार्षदगण और निगम पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

दिव्यांगों और जरूरतमंदों को मिला त्वरित लाभ

शिविर में सामाजिक कल्याण विभाग की ओर से फाफाडीह निवासी दिव्यांग हेमंत दीप को आवेदन के तुरंत बाद नई ट्रायसिकल प्रदान की गई। वहीं, तीन श्रवण बाधित नागरिकों को मंच पर ही श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए गए। श्रम विभाग ने दो श्रमिकों को आवेदन करते ही पंजीयन कार्ड जारी किए। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर अतिथियों ने नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन कराकर जनकल्याण योजनाओं की उपस्थिति दर्ज कराई।

"फील्ड में उतरें, कमरे में बैठकर नहीं चलेगा" – महापौर का निर्देश

महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे सिर्फ दफ्तरों में बैठकर समस्याएं हल करने का प्रयास करें, बल्कि फील्ड में उतरकर जनता की समस्याओं को प्रत्यक्ष सुनें और उनका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने ब्राम्हणपारा और सदर बाजार वार्ड की पेयजल समस्या पर शीघ्र कार्यवाही के आदेश दिए। महापौर ने स्पष्ट किया कि 24x7 जल आपूर्ति योजना और अमृत मिशन के तहत जल सेवाओं में सुधार लाकर नागरिकों को गर्मी में राहत दी जाएगी।

स्वच्छता और जनभागीदारी पर भी दिया गया ज़ोर

दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने अधिकारियों से कहा कि वे नालों और नालियों की सफाई की स्थिति का स्वयं निरीक्षण करें और पेयजल समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें। उन्होंने कहा कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है, क्योंकि वहां जनता निगम के साथ मिलकर स्वच्छता को अपनाती है। उन्होंने रायपुर को भी इसी दिशा में प्रेरित करने की बात कही।

समाधान शिविरों से दिखी जनता की जागरूकता

उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि पूरे प्रदेश में 'सुशासन तिहार' के तहत 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 15 हजार से अधिक आवेदन रायपुर नगर निगम क्षेत्र से ही आए हैं। यह रायपुर के नागरिकों की जागरूकता का प्रमाण है।

जिम्मेदारी और जवाबदेही को लेकर सख्त रुख

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि अब समाधान शिविरों का स्वरूप बदला है—पहले सिर्फ आवेदन लिए जाते थे, अब समाधान की प्रक्रिया के बाद नागरिकों को मंच से जानकारी भी दी जाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनहित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंच से हुई प्रेरणादायक अपील

विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने मंच से नागरिकों से अपील की कि वे कचरा सड़क पर फेंकें बल्कि सफाई मित्रों को दें या निर्धारित स्थानों पर ही रखें। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र किरायेदारों को भी "मोर मकान, मोर आस" योजना के तहत घर दिलाने की बात कही गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/good-governance-tihar-samadhan-camp-at-indoor-stadium-has-given/article-21041

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.