मोर आवास मोर अधिकार: साय सरकार ने पूरे किए 51 हजार परिवारों के पक्के मकान का सपना

Raipur, CG

On

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 51 हजार हितग्राहियों को पक्के मकान दिलाकर उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है।

13 मई 2025 को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि थे, जिन्होंने हितग्राहियों को मकानों की चाबी सौंपकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर गरीब को घर’ के सपने को साकार होते देखा।

यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण, आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के गरीब परिवारों को लक्षित करती है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक आवास पा सकें। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राज्य सरकार ने 18 लाख आवासों की मंजूरी दी है और पीएम आवास योजना के पात्रों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ ग्रामीण सड़कों, भूमि अभिलेख वितरण, स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण सहित कई अन्य योजनाओं का भी शुभारंभ हुआ। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अब तक 8.47 लाख मकानों की मंजूरी दी जा चुकी है और आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले गरीबों को आवास मिलने में देरी होती थी, लेकिन अब साय सरकार की मेहनत से गरीबों को उनके अधिकार मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने भी कहा कि सुशासन के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, डिजिटल सेवाओं का विस्तार करना और युवाओं को रोजगार देना प्राथमिकता है। उन्होंने केंद्र सरकार और शिवराज सिंह चौहान को छत्तीसगढ़ के लिए मिले सौगातों के लिए धन्यवाद दिया।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

मोर आवास मोर अधिकार: साय सरकार ने पूरे किए 51 हजार परिवारों के पक्के मकान का सपना

Raipur, CG

13 मई 2025 को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि थे, जिन्होंने हितग्राहियों को मकानों की चाबी सौंपकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर गरीब को घर’ के सपने को साकार होते देखा।

यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण, आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के गरीब परिवारों को लक्षित करती है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक आवास पा सकें। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राज्य सरकार ने 18 लाख आवासों की मंजूरी दी है और पीएम आवास योजना के पात्रों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ ग्रामीण सड़कों, भूमि अभिलेख वितरण, स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण सहित कई अन्य योजनाओं का भी शुभारंभ हुआ। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अब तक 8.47 लाख मकानों की मंजूरी दी जा चुकी है और आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले गरीबों को आवास मिलने में देरी होती थी, लेकिन अब साय सरकार की मेहनत से गरीबों को उनके अधिकार मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने भी कहा कि सुशासन के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, डिजिटल सेवाओं का विस्तार करना और युवाओं को रोजगार देना प्राथमिकता है। उन्होंने केंद्र सरकार और शिवराज सिंह चौहान को छत्तीसगढ़ के लिए मिले सौगातों के लिए धन्यवाद दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/peacock-awas-peacock-rights-sai-sarkar-fulfilled-the-pucca-house/article-21033

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.