रायपुर पुलिस ने ब्लैकआउट में किया कमाल: चार लाख की लूट में जब्त किए 15 लाख

Raipur, CG

On

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर युद्ध जैसे हालात और भारी तनाव के बीच रायपुर पुलिस ने एक बड़ी लूट का खुलासा कर सबको चौंका दिया है।

राजस्थान के श्रीडूंगरगढ़ में ब्लैकआउट के कारण कई मुश्किलों का सामना करते हुए पुलिस ने चार लाख रुपये की लूट की जगह करीब 15 लाख रुपये और महंगे सामान जब्त किए हैं। इस पूरे प्रकरण की शुरुआत राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी की नगर निगम कॉलोनी से हुई।

30 अप्रैल की शाम इलेक्ट्रॉनिक सामान के मार्केटिंग एजेंट अपनी एक्टिवा पर लाखों रुपये से भरा बैग लेकर एम.जी. रोड से घर लौट रहा था। तभी तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे पीछे से गिरा कर ईंट से हमला किया और बैग छीन फरार हो गए। मामले की शिकायत आजाद चौक थाना में दर्ज कराई गई जिसमें कुल चार लाख 40 हजार रुपये की लूट का उल्लेख था।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन कर इलाके के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में पता चला कि यह लूट बाहरी गिरोह ने की है। तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी राकेश भार्गव उर्फ कालू को राजस्थान के श्रीडूंगरगढ़ में खोज निकाला। चार दिन की मेहनत और जद्दोजहद के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में राकेश ने गुनानंद प्रजापति, रामलाल और योगेश नाम के गिरोह सदस्यों के साथ मिलकर लूट को अंजाम देने की बात कबूली। पुलिस ने इस गिरोह से कुल 15 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन, वाहन सहित 17 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की।

यहाँ सबसे बड़ा सवाल यह है कि शिकायत में केवल चार लाख 40 हजार रुपये की लूट दर्ज क्यों की गई जबकि असल रकम 15 लाख रुपये थी? क्या राजधानी की बड़ी लूट को दबाने की कोशिश की गई? इस पर पुलिस फिलहाल कोई प्रतिक्रिया देने से बच रही है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

रायपुर पुलिस ने ब्लैकआउट में किया कमाल: चार लाख की लूट में जब्त किए 15 लाख

Raipur, CG

राजस्थान के श्रीडूंगरगढ़ में ब्लैकआउट के कारण कई मुश्किलों का सामना करते हुए पुलिस ने चार लाख रुपये की लूट की जगह करीब 15 लाख रुपये और महंगे सामान जब्त किए हैं। इस पूरे प्रकरण की शुरुआत राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी की नगर निगम कॉलोनी से हुई।

30 अप्रैल की शाम इलेक्ट्रॉनिक सामान के मार्केटिंग एजेंट अपनी एक्टिवा पर लाखों रुपये से भरा बैग लेकर एम.जी. रोड से घर लौट रहा था। तभी तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे पीछे से गिरा कर ईंट से हमला किया और बैग छीन फरार हो गए। मामले की शिकायत आजाद चौक थाना में दर्ज कराई गई जिसमें कुल चार लाख 40 हजार रुपये की लूट का उल्लेख था।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन कर इलाके के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में पता चला कि यह लूट बाहरी गिरोह ने की है। तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी राकेश भार्गव उर्फ कालू को राजस्थान के श्रीडूंगरगढ़ में खोज निकाला। चार दिन की मेहनत और जद्दोजहद के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में राकेश ने गुनानंद प्रजापति, रामलाल और योगेश नाम के गिरोह सदस्यों के साथ मिलकर लूट को अंजाम देने की बात कबूली। पुलिस ने इस गिरोह से कुल 15 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन, वाहन सहित 17 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की।

यहाँ सबसे बड़ा सवाल यह है कि शिकायत में केवल चार लाख 40 हजार रुपये की लूट दर्ज क्यों की गई जबकि असल रकम 15 लाख रुपये थी? क्या राजधानी की बड़ी लूट को दबाने की कोशिश की गई? इस पर पुलिस फिलहाल कोई प्रतिक्रिया देने से बच रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raipur-police-seized-15-million-in-the-robbery-of-four/article-21035

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.