रायपुर में फिर दौड़ेगा स्काई-वॉक का पहिया: 8 साल से अधूरे प्रोजेक्ट को मिला 37 करोड़ का नया जीवन

Raipur, CG

On

रायपुर शहर के दिल में फिर से स्काई-वॉक का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। आठ साल से अधूरे पड़े इस बहुचर्चित और राजनीतिक विवादों से घिरे प्रोजेक्ट को आखिरकार नया जीवन मिल गया है।

लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इसे पूरा करने के लिए 37 करोड़ 75 लाख रुपए की मंजूरी दे दी है। अब यह बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा।

12 जगह होंगे एस्केलेटर, दो स्थानों पर अलग सीढ़ियां

करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस स्काई-वॉक में 12 स्थानों पर चढ़ने और उतरने के लिए एस्केलेटर लगाए जाएंगे। इन बिंदुओं पर सीढ़ियों की भी सुविधा रहेगी, जबकि दो अन्य स्थानों पर केवल सीढ़ियां बनाई जाएंगी। साथ ही, प्रोजेक्ट की डिजाइन, गुणवत्ता और पर्यावरणीय मानकों पर खास ध्यान देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

किस कंपनी को मिला ठेका?

PWD मंत्रालय ने यह निर्माण कार्य रायपुर स्थित पीएसएस कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. को सौंपा है। यह वही प्रोजेक्ट है जो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान 2017 में शुरू हुआ था, लेकिन प्रशासनिक बाधाओं और तकनीकी कारणों से यह अधूरा रह गया।

अब भाजपा सरकार ने इसे दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। वर्तमान बजट अनुमोदन, पूर्व अनुमान से 20.17% अधिक बताया जा रहा है।

क्या होगा फायदा?

  • अस्पतालों को जोड़ेगा स्काई-वॉक: अंबेडकर अस्पताल और DKS अस्पताल के बीच मरीजों और परिजनों के लिए ट्रैफिक से राहत मिलेगी। इसके लिए स्काई-वॉक में लिफ्ट की व्यवस्था भी की जाएगी।

  • शास्त्री चौक पर बनेगी रोटरी: यहां से लोग चारों दिशाओं में आसानी से आ-जा सकेंगे।

  • रुके हुए ढांचे को मिलेगा नया रूप: गर्डर तक बनी संरचना पर अब आरसीसी स्लैब, टाइल्स, स्टील रेलिंग और पॉली-कार्बोनेट शीट का काम होगा।

  • सरकारी दफ्तर आने-जाने वालों को सहूलियत: बारिश और धूप से बचाने के लिए छत पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

8 साल में क्या बदला, क्या बिगड़ा?

जय स्तंभ चौक से लेकर अंबेडकर अस्पताल तक स्काई-वॉक का ढांचा पहले ही खड़ा हो चुका है। मगर वर्षों से बंद पड़े इस प्रोजेक्ट की हालत खराब हो चुकी है। PWD की रिपोर्ट के अनुसार:

  • कई हिस्सों से एल्यूमिनियम फ्रेम, रेलिंग और एसीपी शीट चोरी हो चुकी हैं।

  • खुले में पड़े रहने के कारण लोहे की संरचनाओं में जंग लगने लगा है।

  • फ्लोरिंग, पेंटिंग, वेल्डिंग, और हुड का कार्य अधूरा पड़ा है।

जनता की उम्मीदें जुड़ीं

एक सर्वे के अनुसार, शास्त्री चौक क्षेत्र में रोजाना करीब 40 हजार पैदल यात्री चलते हैं। ऐसे में स्काई-वॉक के पूरा होने से केवल ट्रैफिक का दबाव कम होगा, बल्कि आम जनता को सुरक्षा और सुविधा दोनों मिलेगी।

अब देखना है कि समय पर पूरा होता है या फिर...

सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि कार्य समय-सीमा में पूरा हो और गुणवत्ता से समझौता किया जाए। जनता की निगाहें इस बार फिर इसी सवाल पर टिकी हैं — क्या रायपुर को आठ साल बाद एक मुकम्मल स्काई-वॉक मिलेगा, या यह फिर किसी नई अड़चन में उलझ जाएगा?

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

रायपुर में फिर दौड़ेगा स्काई-वॉक का पहिया: 8 साल से अधूरे प्रोजेक्ट को मिला 37 करोड़ का नया जीवन

Raipur, CG

लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इसे पूरा करने के लिए 37 करोड़ 75 लाख रुपए की मंजूरी दे दी है। अब यह बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा।

12 जगह होंगे एस्केलेटर, दो स्थानों पर अलग सीढ़ियां

करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस स्काई-वॉक में 12 स्थानों पर चढ़ने और उतरने के लिए एस्केलेटर लगाए जाएंगे। इन बिंदुओं पर सीढ़ियों की भी सुविधा रहेगी, जबकि दो अन्य स्थानों पर केवल सीढ़ियां बनाई जाएंगी। साथ ही, प्रोजेक्ट की डिजाइन, गुणवत्ता और पर्यावरणीय मानकों पर खास ध्यान देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

किस कंपनी को मिला ठेका?

PWD मंत्रालय ने यह निर्माण कार्य रायपुर स्थित पीएसएस कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. को सौंपा है। यह वही प्रोजेक्ट है जो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान 2017 में शुरू हुआ था, लेकिन प्रशासनिक बाधाओं और तकनीकी कारणों से यह अधूरा रह गया।

अब भाजपा सरकार ने इसे दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। वर्तमान बजट अनुमोदन, पूर्व अनुमान से 20.17% अधिक बताया जा रहा है।

क्या होगा फायदा?

  • अस्पतालों को जोड़ेगा स्काई-वॉक: अंबेडकर अस्पताल और DKS अस्पताल के बीच मरीजों और परिजनों के लिए ट्रैफिक से राहत मिलेगी। इसके लिए स्काई-वॉक में लिफ्ट की व्यवस्था भी की जाएगी।

  • शास्त्री चौक पर बनेगी रोटरी: यहां से लोग चारों दिशाओं में आसानी से आ-जा सकेंगे।

  • रुके हुए ढांचे को मिलेगा नया रूप: गर्डर तक बनी संरचना पर अब आरसीसी स्लैब, टाइल्स, स्टील रेलिंग और पॉली-कार्बोनेट शीट का काम होगा।

  • सरकारी दफ्तर आने-जाने वालों को सहूलियत: बारिश और धूप से बचाने के लिए छत पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

8 साल में क्या बदला, क्या बिगड़ा?

जय स्तंभ चौक से लेकर अंबेडकर अस्पताल तक स्काई-वॉक का ढांचा पहले ही खड़ा हो चुका है। मगर वर्षों से बंद पड़े इस प्रोजेक्ट की हालत खराब हो चुकी है। PWD की रिपोर्ट के अनुसार:

  • कई हिस्सों से एल्यूमिनियम फ्रेम, रेलिंग और एसीपी शीट चोरी हो चुकी हैं।

  • खुले में पड़े रहने के कारण लोहे की संरचनाओं में जंग लगने लगा है।

  • फ्लोरिंग, पेंटिंग, वेल्डिंग, और हुड का कार्य अधूरा पड़ा है।

जनता की उम्मीदें जुड़ीं

एक सर्वे के अनुसार, शास्त्री चौक क्षेत्र में रोजाना करीब 40 हजार पैदल यात्री चलते हैं। ऐसे में स्काई-वॉक के पूरा होने से केवल ट्रैफिक का दबाव कम होगा, बल्कि आम जनता को सुरक्षा और सुविधा दोनों मिलेगी।

अब देखना है कि समय पर पूरा होता है या फिर...

सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि कार्य समय-सीमा में पूरा हो और गुणवत्ता से समझौता किया जाए। जनता की निगाहें इस बार फिर इसी सवाल पर टिकी हैं — क्या रायपुर को आठ साल बाद एक मुकम्मल स्काई-वॉक मिलेगा, या यह फिर किसी नई अड़चन में उलझ जाएगा?

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-strict-stance-of-the-high-court-know-automatically-on/article-21037

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.