छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत: अगले 5 दिन तक बारिश और आंधी के आसार, कई जिलों में अलर्ट जारी

Raipur, CG

On

प्रदेशभर में पड़ रही तीव्र गर्मी से फिलहाल राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।

विशेषकर बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला बना रहेगा।

गुरुवार को प्रदेश की राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक था। वहीं, जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कारण

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, एक द्रोणिका प्रणाली उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक फैली हुई है, जो छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। यह प्रणाली लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है, जिसके कारण राज्य में आंधी और वर्षा की गतिविधियां बनी हुई हैं।

विभाग ने अनुमान जताया है कि 19 मई तक तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इन 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में अगले तीन घंटों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, आकाशीय बिजली और बारिश की आशंका जताई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली और कोरिया जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ आकाशीय बिजली और हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की बदलती स्थिति को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहें। विशेषकर ग्रामीण इलाकों में खेतों और खुले स्थानों पर कार्य करते समय आकाशीय बिजली से बचाव हेतु सावधानी बरतें।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत: अगले 5 दिन तक बारिश और आंधी के आसार, कई जिलों में अलर्ट जारी

Raipur, CG

विशेषकर बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला बना रहेगा।

गुरुवार को प्रदेश की राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक था। वहीं, जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कारण

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, एक द्रोणिका प्रणाली उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक फैली हुई है, जो छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। यह प्रणाली लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है, जिसके कारण राज्य में आंधी और वर्षा की गतिविधियां बनी हुई हैं।

विभाग ने अनुमान जताया है कि 19 मई तक तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इन 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में अगले तीन घंटों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, आकाशीय बिजली और बारिश की आशंका जताई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली और कोरिया जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ आकाशीय बिजली और हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की बदलती स्थिति को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहें। विशेषकर ग्रामीण इलाकों में खेतों और खुले स्थानों पर कार्य करते समय आकाशीय बिजली से बचाव हेतु सावधानी बरतें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/relief-from-heat-in-chhattisgarh-continues-alert-in-many-districts/article-21053

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.