गायों की मौत के बाद आगरा-मुंबई हाईवे पर बवाल: 4 घंटे से जाम, हजारों वाहन फंसे

Sarangpur, MP

राजगढ़ जिले में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर चार गायों की मौत हो गई।

 इस हादसे से आक्रोशित होकर विहिप, बजरंग दल और स्थानीय गोसेवकों ने हाईवे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और हजारों वाहन फंस गए।

धरना सुबह 9 बजे से पचोर रेलवे स्टेशन के पास शुरू हुआ। इंदौर से गुना की ओर जाने वाला पूरा मार्ग प्रभावित हुआ। प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को खुजनेर-राजगढ़ मार्ग से भेजना शुरू किया है, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। अब तक करीब 7 हजार लोग हाईवे पर फंसे बताए जा रहे हैं।

गोसेवकों की मांगें क्या हैं?
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जिला प्रशासन द्वारा सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशियों को हटाने का वादा किया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गोसेवकों की मांग है कि जिन लोगों के पास निजी गायें हैं, उन्हें चिन्हित कर उन्हें अपने घरों में बांधने के निर्देश दिए जाएं और शहर में एक बड़ी स्थायी गोशाला की स्थापना हो।

प्रशासनिक प्रयास विफल
मौके पर पहुंची थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया ने समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रशासन की ओर से स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं, पर अब तक धरना खत्म नहीं हुआ है।

स्थिति अभी भी गंभीर
हाईवे पर प्रदर्शन के चलते शव वहीं पड़े हुए हैं, और उनके पास ही गोसेवक धरने पर बैठे हैं। भीड़ लगातार बढ़ रही है और ट्रैफिक का दबाव भी। प्रशासन अब उच्च अधिकारियों की मदद से समाधान निकालने की कोशिश में जुटा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

गायों की मौत के बाद आगरा-मुंबई हाईवे पर बवाल: 4 घंटे से जाम, हजारों वाहन फंसे

Sarangpur, MP

 इस हादसे से आक्रोशित होकर विहिप, बजरंग दल और स्थानीय गोसेवकों ने हाईवे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और हजारों वाहन फंस गए।

धरना सुबह 9 बजे से पचोर रेलवे स्टेशन के पास शुरू हुआ। इंदौर से गुना की ओर जाने वाला पूरा मार्ग प्रभावित हुआ। प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को खुजनेर-राजगढ़ मार्ग से भेजना शुरू किया है, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। अब तक करीब 7 हजार लोग हाईवे पर फंसे बताए जा रहे हैं।

गोसेवकों की मांगें क्या हैं?
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जिला प्रशासन द्वारा सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशियों को हटाने का वादा किया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गोसेवकों की मांग है कि जिन लोगों के पास निजी गायें हैं, उन्हें चिन्हित कर उन्हें अपने घरों में बांधने के निर्देश दिए जाएं और शहर में एक बड़ी स्थायी गोशाला की स्थापना हो।

प्रशासनिक प्रयास विफल
मौके पर पहुंची थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया ने समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रशासन की ओर से स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं, पर अब तक धरना खत्म नहीं हुआ है।

स्थिति अभी भी गंभीर
हाईवे पर प्रदर्शन के चलते शव वहीं पड़े हुए हैं, और उनके पास ही गोसेवक धरने पर बैठे हैं। भीड़ लगातार बढ़ रही है और ट्रैफिक का दबाव भी। प्रशासन अब उच्च अधिकारियों की मदद से समाधान निकालने की कोशिश में जुटा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-the-death-of-cows-thousands-of-vehicles-stranded-on/article-29388

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.