दुष्कर्म केस के बाद युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने एनएच-44 पर किया चक्काजाम

Gwalior, MP

ग्वालियर जिले के डबरा में मंगलवार को एक 21 वर्षीय युवक ने खुद पर दर्ज दुष्कर्म केस के बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

इसके विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात एनएच-44 पर शव रखकर चक्काजाम किया। प्रदर्शन के दौरान जब हालात बिगड़े, तो पुलिस को आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के पथराव में पुलिस वाहन और राहगीरों की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

FIR दर्ज होते ही युवक ने खत्म की जान

गोराघाट थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर पचोखरा गांव के युवक आकाश रावत पर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। इसके कुछ घंटे बाद ही उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, आकाश ने आत्महत्या से पहले अपने ताऊ को फोन कर बताया कि पुलिस उसका पीछा कर रही है और वह रेलवे ट्रैक की ओर जा रहा है।

‘पैसों की मांग कर रहे थे युवती के परिजन’

मृतक के ताऊ महेंद्र सिंह रावत ने आरोप लगाया कि युवती के परिजन पहले 15 से 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उनके परिवार ने 10 लाख तक देने की बात कही, लेकिन सहमति नहीं बनी और एफआईआर दर्ज कर दी गई। इससे आकाश मानसिक दबाव में आ गया।

शव रखकर हाईवे पर चक्काजाम, हालात बेकाबू

रात करीब 10 बजे आकाश का शव लेकर परिजन एनएच-44 के बड़ोंकलां तिराहे पर पहुंचे और वहां चक्काजाम कर दिया। करीब ढाई घंटे तक 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। जब पुलिस ने समझाइश देने की कोशिश की, तो कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

पथराव और तोड़फोड़, पुलिस ने किया एक्शन

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया जिससे पुलिस और आम लोगों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने हालात संभालने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को हटाकर जाम खुलवाया गया।

56 लोगों पर केस दर्ज, जांच जारी

एसपी सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि उपद्रव करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें 11 नामजद और 45 अज्ञात शामिल हैं। इन पर शासकीय कार्य में बाधा, पथराव और राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध करने की धाराएं लगाई गई हैं। मामले की जांच अब डबरा पुलिस करेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

दुष्कर्म केस के बाद युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने एनएच-44 पर किया चक्काजाम

Gwalior, MP

इसके विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात एनएच-44 पर शव रखकर चक्काजाम किया। प्रदर्शन के दौरान जब हालात बिगड़े, तो पुलिस को आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के पथराव में पुलिस वाहन और राहगीरों की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

FIR दर्ज होते ही युवक ने खत्म की जान

गोराघाट थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर पचोखरा गांव के युवक आकाश रावत पर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। इसके कुछ घंटे बाद ही उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, आकाश ने आत्महत्या से पहले अपने ताऊ को फोन कर बताया कि पुलिस उसका पीछा कर रही है और वह रेलवे ट्रैक की ओर जा रहा है।

‘पैसों की मांग कर रहे थे युवती के परिजन’

मृतक के ताऊ महेंद्र सिंह रावत ने आरोप लगाया कि युवती के परिजन पहले 15 से 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उनके परिवार ने 10 लाख तक देने की बात कही, लेकिन सहमति नहीं बनी और एफआईआर दर्ज कर दी गई। इससे आकाश मानसिक दबाव में आ गया।

शव रखकर हाईवे पर चक्काजाम, हालात बेकाबू

रात करीब 10 बजे आकाश का शव लेकर परिजन एनएच-44 के बड़ोंकलां तिराहे पर पहुंचे और वहां चक्काजाम कर दिया। करीब ढाई घंटे तक 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। जब पुलिस ने समझाइश देने की कोशिश की, तो कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

पथराव और तोड़फोड़, पुलिस ने किया एक्शन

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया जिससे पुलिस और आम लोगों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने हालात संभालने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को हटाकर जाम खुलवाया गया।

56 लोगों पर केस दर्ज, जांच जारी

एसपी सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि उपद्रव करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें 11 नामजद और 45 अज्ञात शामिल हैं। इन पर शासकीय कार्य में बाधा, पथराव और राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध करने की धाराएं लगाई गई हैं। मामले की जांच अब डबरा पुलिस करेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-the-rape-case-the-youth-committed-suicide-by-family/article-27845

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.