अनूपपुर: नशे में बेटे ने की मां की हत्या, गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा

Anuppur, MP

अनूपपुर ज़िले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम ताराडन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे में धुत 32 वर्षीय युवक श्यामलाल कोल ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी 55 वर्षीय मां ननबाई कोल की हत्या कर दी और गर्भवती पत्नी पर भी जानलेवा हमला कर दिया।

मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सरोज कोल गंभीर रूप से घायल हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार देर शाम श्यामलाल का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जब मां ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो गुस्से में बेकाबू बेटे ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने पत्नी को भी बुरी तरह पीटा।

घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल अनूपपुर पहुंचाया। वहां से हालत बिगड़ने पर उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां वह अभी भी अचेत अवस्था में है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी सुमित केरकेट्टा, कोतवाली प्रभारी अरविंद जैन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। वह घटना के बाद घर पर ही बैठा मिला था।

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। आरोपी के खिलाफ हत्या और गंभीर हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

अनूपपुर: नशे में बेटे ने की मां की हत्या, गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा

Anuppur, MP

मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सरोज कोल गंभीर रूप से घायल हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार देर शाम श्यामलाल का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जब मां ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो गुस्से में बेकाबू बेटे ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने पत्नी को भी बुरी तरह पीटा।

घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल अनूपपुर पहुंचाया। वहां से हालत बिगड़ने पर उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां वह अभी भी अचेत अवस्था में है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी सुमित केरकेट्टा, कोतवाली प्रभारी अरविंद जैन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। वह घटना के बाद घर पर ही बैठा मिला था।

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। आरोपी के खिलाफ हत्या और गंभीर हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/anuppur-intoxicated-son-murdered-a-pregnant-wife-brutally/article-28878

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.