जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय में नौकरी के नाम पर दुष्कर्म: बाबू और प्यून गिरफ्तार, दोनों जेल भेजे गए

जबलपुर (म.प्र.)

On

सोशल मीडिया से मिली नौकरी की सूचना बनी जाल; कैंपस में बुलाकर 22 वर्षीय युवती से रेप, पुलिस जांच जारी

जबलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय (जेएनकेवीवी) परिसर में नौकरी दिलाने के नाम पर 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप विश्वविद्यालय में पदस्थ बाबू और प्यून पर लगे हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 25 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रियाओं पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता जबलपुर के तिलवारा क्षेत्र की रहने वाली है। करीब 20 दिन पहले उसे सोशल मीडिया के माध्यम से कृषि विश्वविद्यालय में संविदा नौकरी की जानकारी मिली थी। जानकारी की पुष्टि के लिए युवती ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कुलगुरु कार्यालय के नंबर पर संपर्क किया। इसी नंबर पर अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) दुर्गाशंकर सिंगरहा ने कॉल रिसीव किया और नौकरी की संभावना जताते हुए दस्तावेज मंगाए।

अगले दिन युवती सभी जरूरी कागजात लेकर विश्वविद्यालय पहुंची, जहां उसकी मुलाकात 58 वर्षीय आरोपी दुर्गाशंकर से हुई। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह कुलगुरु से बात कर उसकी नौकरी लगवा सकता है। इसके बाद आरोपी से युवती की शहर में एक-दो बार मुलाकात भी हुई, जहां बार-बार उसे नौकरी का आश्वासन दिया गया।

पीड़िता के बयान के मुताबिक, 25 दिसंबर की दोपहर दुर्गाशंकर ने फोन कर बताया कि उसकी नौकरी को लेकर बात आगे बढ़ गई है और उसे विश्वविद्यालय आना चाहिए। शाम को युवती कृषि नगर कॉलोनी स्थित कैंपस पहुंची, जहां आरोपी ने उसे प्यून मुकेश सेन के घर बुलाया। कुछ समय साथ बैठने के बाद मुकेश ने घर का दरवाजा बंद कर दिया और युवती के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह लगातार चीखती रही, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने उसे धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया तो बदनामी होगी, चुप रही तो नौकरी मिल जाएगी। डरी-सहमी युवती किसी तरह घर पहुंची और पूरी घटना अपने परिवार को बताई।

शुक्रवार को युवती आधारताल थाने पहुंची, जहां पुलिस ने बाबू दुर्गाशंकर और प्यून मुकेश के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को बयान दर्ज कराने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इसी तरह नौकरी के नाम पर और लोगों को तो नहीं फंसाया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है। जिसने युवाओं को नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी और अपराध के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया है।

----------------------------------------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
27 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/babu-and-pune-arrested-for-raping-in-the-name-of/article-41195

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.