रिश्वत लेते पकड़े गए सरपंच जितेंद्र पाटीदार पद से हटाए गए, 6 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

Ratlam, MP

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में जनपद पंचायत पिपलौदा की ग्राम पंचायत हरियाखेड़ा के सरपंच जितेंद्र पाटीदार को पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

सरपंच को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रृंगार श्रीवास्तव ने पंचायत अधिनियम के अंतर्गत यह कड़ा निर्णय लिया है।

रिश्वत की मांग पर हुआ था ट्रैप

शिकायत रतलाम निवासी और हर्ष इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के मैनेजर पिंटू मुनिया ने की थी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत हरियाखेड़ा से 200 डंपर मुरम ले जाने के लिए एनओसी (NOC) की जरूरत थी, जिसके बदले सरपंच ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 23 जनवरी को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) उज्जैन की टीम ने जितेंद्र पाटीदार को रंगे हाथ पकड़ लिया था।

जिला पंचायत न्यायालय का फैसला

गिरफ्तारी के बाद सरपंच पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1981 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज हुआ। मामला जिला पंचायत न्यायालय, रतलाम को सौंपा गया, जहां सुनवाई के दौरान सरपंच को दोषी पाया गया। इसके आधार पर पंचायत अधिनियम 1993 की धारा 40(1)(ख) के तहत उन्हें पद से हटा दिया गया।

6 वर्षों तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे

जिला पंचायत न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि सरपंच जितेंद्र पाटीदार अब अगले 6 वर्षों तक किसी भी प्रकार के निर्वाचन में भाग नहीं ले सकेंगे। इस कार्रवाई को पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त संदेश माना जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रिश्वत लेते पकड़े गए सरपंच जितेंद्र पाटीदार पद से हटाए गए, 6 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

Ratlam, MP

सरपंच को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रृंगार श्रीवास्तव ने पंचायत अधिनियम के अंतर्गत यह कड़ा निर्णय लिया है।

रिश्वत की मांग पर हुआ था ट्रैप

शिकायत रतलाम निवासी और हर्ष इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के मैनेजर पिंटू मुनिया ने की थी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत हरियाखेड़ा से 200 डंपर मुरम ले जाने के लिए एनओसी (NOC) की जरूरत थी, जिसके बदले सरपंच ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 23 जनवरी को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) उज्जैन की टीम ने जितेंद्र पाटीदार को रंगे हाथ पकड़ लिया था।

जिला पंचायत न्यायालय का फैसला

गिरफ्तारी के बाद सरपंच पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1981 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज हुआ। मामला जिला पंचायत न्यायालय, रतलाम को सौंपा गया, जहां सुनवाई के दौरान सरपंच को दोषी पाया गया। इसके आधार पर पंचायत अधिनियम 1993 की धारा 40(1)(ख) के तहत उन्हें पद से हटा दिया गया।

6 वर्षों तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे

जिला पंचायत न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि सरपंच जितेंद्र पाटीदार अब अगले 6 वर्षों तक किसी भी प्रकार के निर्वाचन में भाग नहीं ले सकेंगे। इस कार्रवाई को पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त संदेश माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ban-on-contesting-elections-for-6-years-removed-from-the/article-27825

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.