सड़क नहीं होने पर BMO ने एम्बुलेंस भेजने से किया इनकार: सतना में किशोर की कुएं में डूबकर मौत, ग्रामीणों ने चारपाई पर शव ढोया

Satna, MP

मध्य प्रदेश के सतना जिले में बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने एक बार फिर प्रशासन की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया। ग्राम पंचायत पुरवा के उसरहाई टोला गांव में रहने वाले कोल आदिवासी समुदाय के 15 वर्षीय आशिकी कोल की पुराने कुएं में डूबने से मौत हो गई।

 इस दर्दनाक हादसे के बाद न तो एम्बुलेंस पहुंच सकी और न ही कोई सरकारी वाहन। मजबूर ग्रामीणों ने शव को चारपाई पर रखकर कीचड़ भरे रास्ते से 800 मीटर तक खुद ही ढोया।

घटना बुधवार दोपहर की है, जब मृतक के परिजन खेत से लौटे तो वह घर पर नहीं मिला। तलाश के दौरान कुएं के पास उसका मोबाइल पड़ा मिला, जिससे अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तुरंत मिलकर कुएं में कांटे की मदद से खोजबीन शुरू की और हुक किशोर के पैर में फंसते ही उसका शव बाहर निकाला गया।

प्रशासन ने दिखाई बेरुखी, BMO का जवाब चौंकाने वाला

घटना की सूचना जब स्थानीय स्वास्थ्य विभाग और कोठी थाना पुलिस को दी गई, तो पुलिस तो मौके पर पैदल चलकर पहुंच गई, लेकिन BMO (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) ने एम्बुलेंस भेजने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि "वहां सड़क नहीं है, हम नहीं आ सकते।" ऐसे में ग्रामीणों को ही शव को चारपाई पर रखकर कीचड़ भरे रास्ते से पोस्टमार्टम के लिए ले जाना पड़ा।

प्रतिमा बागरी की विधानसभा में बदहाल हालात

यह गांव नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी की विधानसभा क्षेत्र रैगांव में आता है। विडंबना यह है कि यहां आज भी सड़क, बिजली और साफ पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। बरसात के दिनों में यह इलाका पूरी तरह कट जाता है और गांव टापू जैसा बन जाता है।

पहले भी हुईं मौतें, नहीं जागा सिस्टम

यह पहली घटना नहीं है जब सुविधाओं के अभाव में जान गई हो। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी एक गर्भवती महिला को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका था और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। इसके बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई।

जांच में जुटी पुलिस

कोठी थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या हर बार ऐसी मौतों के बाद भी व्यवस्था सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहेगी?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सड़क नहीं होने पर BMO ने एम्बुलेंस भेजने से किया इनकार: सतना में किशोर की कुएं में डूबकर मौत, ग्रामीणों ने चारपाई पर शव ढोया

Satna, MP

 इस दर्दनाक हादसे के बाद न तो एम्बुलेंस पहुंच सकी और न ही कोई सरकारी वाहन। मजबूर ग्रामीणों ने शव को चारपाई पर रखकर कीचड़ भरे रास्ते से 800 मीटर तक खुद ही ढोया।

घटना बुधवार दोपहर की है, जब मृतक के परिजन खेत से लौटे तो वह घर पर नहीं मिला। तलाश के दौरान कुएं के पास उसका मोबाइल पड़ा मिला, जिससे अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तुरंत मिलकर कुएं में कांटे की मदद से खोजबीन शुरू की और हुक किशोर के पैर में फंसते ही उसका शव बाहर निकाला गया।

प्रशासन ने दिखाई बेरुखी, BMO का जवाब चौंकाने वाला

घटना की सूचना जब स्थानीय स्वास्थ्य विभाग और कोठी थाना पुलिस को दी गई, तो पुलिस तो मौके पर पैदल चलकर पहुंच गई, लेकिन BMO (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) ने एम्बुलेंस भेजने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि "वहां सड़क नहीं है, हम नहीं आ सकते।" ऐसे में ग्रामीणों को ही शव को चारपाई पर रखकर कीचड़ भरे रास्ते से पोस्टमार्टम के लिए ले जाना पड़ा।

प्रतिमा बागरी की विधानसभा में बदहाल हालात

यह गांव नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी की विधानसभा क्षेत्र रैगांव में आता है। विडंबना यह है कि यहां आज भी सड़क, बिजली और साफ पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। बरसात के दिनों में यह इलाका पूरी तरह कट जाता है और गांव टापू जैसा बन जाता है।

पहले भी हुईं मौतें, नहीं जागा सिस्टम

यह पहली घटना नहीं है जब सुविधाओं के अभाव में जान गई हो। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी एक गर्भवती महिला को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका था और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। इसके बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई।

जांच में जुटी पुलिस

कोठी थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या हर बार ऐसी मौतों के बाद भी व्यवस्था सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहेगी?

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bmo-refused-to-send-an-ambulance-in-case-of-no/article-29372

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.