बसपा नेता शुभम साहू की पीट-पीटकर हत्या, सतना में तनाव का माहौल

Satna

मध्य प्रदेश के सतना जिले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के युवा नेता शुभम साहू (26) की निर्मम हत्या कर दी गई।

रविवार रात महादेव मोहल्ले में करीब 15 अज्ञात बदमाशों ने शुभम को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और उसे पत्थर भी मारे। घटना के बाद शुभम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रीवा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, शुभम की हत्या के पीछे जमीन विवाद का मामला हो सकता है। बताया जा रहा है कि शुभम का अपने मोहल्ले के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

शुभम ने दो दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर बसपा में सदस्यता ली थी, और वह पहले यूथ कांग्रेस के महामंत्री और एनएसयूआई में सचिव रह चुके थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुभम और उसके पिता महेश साहू का मोहल्ले में कई बार विवाद हो चुका था, और शुभम पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज थे। हाल ही में, 2024 में शुभम पर जिलाबदर की कार्रवाई भी की गई थी।

वहीं, हत्या का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें 14-15 लोग लाठी-डंडों के साथ दिख रहे हैं। पुलिस इस वीडियो के आधार पर भी जांच कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

बसपा नेता शुभम साहू की पीट-पीटकर हत्या, सतना में तनाव का माहौल

Satna

रविवार रात महादेव मोहल्ले में करीब 15 अज्ञात बदमाशों ने शुभम को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और उसे पत्थर भी मारे। घटना के बाद शुभम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रीवा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, शुभम की हत्या के पीछे जमीन विवाद का मामला हो सकता है। बताया जा रहा है कि शुभम का अपने मोहल्ले के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

शुभम ने दो दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर बसपा में सदस्यता ली थी, और वह पहले यूथ कांग्रेस के महामंत्री और एनएसयूआई में सचिव रह चुके थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुभम और उसके पिता महेश साहू का मोहल्ले में कई बार विवाद हो चुका था, और शुभम पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज थे। हाल ही में, 2024 में शुभम पर जिलाबदर की कार्रवाई भी की गई थी।

वहीं, हत्या का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें 14-15 लोग लाठी-डंडों के साथ दिख रहे हैं। पुलिस इस वीडियो के आधार पर भी जांच कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bsp-leader-shubham-sahu-beaten-to-death-and-stress-in/article-19738

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.