मकर संक्रांति पर मध्यप्रदेश में साफ आसमान, ग्वालियर-चंबल में ठिठुरन बरकरार

Bhopal, MP

मकर संक्रांति के मौके पर मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क और साफ रहने वाला है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे शहरों में दिन में तेज धूप खिलने की संभावना है, जिससे पर्व पर पतंगबाजी और धार्मिक आयोजनों में मौसम बाधा नहीं बनेगा। हालांकि रात और सुबह के समय सर्दी का असर कायम रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, देवास और सीहोर समेत कई जिलों में दृश्यता 2 से 4 किलोमीटर के बीच दर्ज की गई।

 उत्तर मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड

प्रदेश के उत्तरी इलाके फिलहाल सबसे ज्यादा ठंड की चपेट में हैं। यहां उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान लगातार नीचे बना हुआ है। हाल ही में ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, नौगांव में 5.5, चित्रकूट में 5.3 और कटनी के करौंदी में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी, खजुराहो, दतिया और रीवा में भी पारा 6 से 7 डिग्री के आसपास रहा।

 कोहरे से रेल यातायात प्रभावित

लगातार पड़ रहे घने कोहरे का असर ट्रेनों पर भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली की ओर से आने वाली मालवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, जनशताब्दी और सचखंड एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं।

 15 जनवरी के बाद बदल सकता है मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 2–3 दिन बाद मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बादल और हल्की बारिश (मावठा) की संभावना बन सकती है।

 जनवरी क्यों होती है सबसे ठंडी?

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर और जनवरी में उत्तर भारत से ठंडी हवाएं सबसे ज्यादा सक्रिय रहती हैं। इसी वजह से इन महीनों में तापमान तेजी से गिरता है, घना कोहरा छाता है और कई बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश भी होती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jan 2026 By दैनिक जागरण

मकर संक्रांति पर मध्यप्रदेश में साफ आसमान, ग्वालियर-चंबल में ठिठुरन बरकरार

Bhopal, MP

मकर संक्रांति के मौके पर मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क और साफ रहने वाला है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे शहरों में दिन में तेज धूप खिलने की संभावना है, जिससे पर्व पर पतंगबाजी और धार्मिक आयोजनों में मौसम बाधा नहीं बनेगा। हालांकि रात और सुबह के समय सर्दी का असर कायम रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, देवास और सीहोर समेत कई जिलों में दृश्यता 2 से 4 किलोमीटर के बीच दर्ज की गई।

 उत्तर मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड

प्रदेश के उत्तरी इलाके फिलहाल सबसे ज्यादा ठंड की चपेट में हैं। यहां उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान लगातार नीचे बना हुआ है। हाल ही में ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, नौगांव में 5.5, चित्रकूट में 5.3 और कटनी के करौंदी में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी, खजुराहो, दतिया और रीवा में भी पारा 6 से 7 डिग्री के आसपास रहा।

 कोहरे से रेल यातायात प्रभावित

लगातार पड़ रहे घने कोहरे का असर ट्रेनों पर भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली की ओर से आने वाली मालवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, जनशताब्दी और सचखंड एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं।

 15 जनवरी के बाद बदल सकता है मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 2–3 दिन बाद मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बादल और हल्की बारिश (मावठा) की संभावना बन सकती है।

 जनवरी क्यों होती है सबसे ठंडी?

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर और जनवरी में उत्तर भारत से ठंडी हवाएं सबसे ज्यादा सक्रिय रहती हैं। इसी वजह से इन महीनों में तापमान तेजी से गिरता है, घना कोहरा छाता है और कई बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश भी होती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/clear-sky-in-madhya-pradesh-on-makar-sankranti-chill-continues/article-43005

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.